{"_id":"e0477a29314f03ddfb060fc91968c746","slug":"sp-meeting-in-bageshwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में एसपी ने ली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में एसपी ने ली बैठक
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 07 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक एनएस नपलच्याल ने क्राइम बैठक में पुलिस अधिकारियों और जवानों को पूरी सजगता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने जवानों को नेम प्लेट में हिंदी या अंग्रेजी में नाम लिखने के साथ ही ब्लड ग्रुप अंकित करने को कहा। एसपी नपलच्याल ने कहा कि इस समय अधिकांश अधिकारी और जवान कुंभ मेला ड्यूटी में हैं।
विज्ञापन
इसलिए जवानों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाने की अतिरिक्त जिम्मेदारी है। इसलिए हर जवान को अधिक सजगता से ड्यूटी निभानी होगी। उन्होंने बताया कि सभी थानों में पीआरडी, होमगार्ड जवान तैनात किए जा रहे हैं। एसपी ने कहा कि सभी पीआरडी, होमगार्ड अच्छी ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सभी जवानों को वर्दी में लगने वाली नेम प्लेट में नाम के साथ ही ब्लड ग्रुप लिखने के निर्देश भी दिए। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी धनीराम, कोतवाल हरक सिंह फिरमाल, गरुड़ के थाना प्रभारी एचएस कुशवाहा सहित कौसानी, कपकोट के थाना व चौकी प्रभारी मौजूद थे।
विज्ञापन