{"_id":"5e8817fc8ebc3e75f565816a","slug":"sp-made-community-eateries-with-police-stations20","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने थाना भोजनालयों को बनाया सामुदायिक भोजनालय","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बागेश्वर कोतवाली में असहाय लोगों को भोजन करवाती पुलिस। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल ने असहाय लोगों की मदद के लिए अहम फैसला लिया है। एसपी ने जिले के सभी थानों के भोजनालयों को सामुदायिक भोजनालय बना दिया है। इनमें भूखे लोगों को भोजन कराया जा रहा है। पुलिस असहाय लोगों को राशन भी बांट रही है। लॉकडाउन के समय सख्ती दिखा रही जिले की पुलिस जरूरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थानों के भोजनालयों में भूखे लोगों को भोजन कराया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक खुद इस व्यवस्था का जायजा भी ले रहीं हैं।
विज्ञापन
एसपी का कहना है कि जिले में कोई भी भूखा न रहे, इसके लिए थाने के भोजनालयों में लोगों को भोजन कराया जा रहा है। पुलिस गरीब/मजदूर/असहाय लोगों को राशन भी वितरित कर रही है। जिले के थाना क्षेत्रों में सौ से अधिक परिवारों को राशन वितरित किया गया है। थाने के भोजनालयों में सुबह 7 बजे से एक बजे तक और शाम को 7 बजे से 10 बजे तक भोजन कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।