फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sought to examine the development works under MGNREGA

मनरेगा के तहत हुए विकास कार्यों की जांच की मांग

Fri, 11 Nov 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला बागेश्वर
अमर उजाला बागेश्वर Updated Fri, 11 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
 जनपद के बमराड़ी गांव के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर मनरेगा के तहत गांव में हुए विकास कार्यों की जांच कराने की मांग की।  ग्रामीणों ने कहा है कि लाखों रुपये के कार्यों में केवल लीपापोती की गई है। ग्रामीणों ने आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना के भी समय से नहीं मिलने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन



अपर जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में हरीश सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि गांव में वर्ष 2014 से 2016 तक हुए कई कार्यों में अनियमितता हुई हैं। एक पुराने पेयजल टैंक में लीपापोती कर उसे नवनिर्मित दिखाया गया है। आरोप है कि विकास कार्यों की आरटीआई के तहत सूचना खंड विकास कार्यालय से मांगी गई। लेकिन निर्धारित अवधि के भीतर कोई सूचना उन्हें नहीं दी गई।
विज्ञापन



जिस पर प्रथम अपीलीय अधिकारी को पत्र लिखा इसके बाद भी अधूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई। उन्होंने गांव में पेयजल टैंक निर्माण सहित अन्य कार्यों की उच्चस्तरीय जांच करने की मांग की है। ज्ञापन में नंदी देवी, मोहनी देवी, लाल सिंह, नंदन सिंह आदि ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed