{"_id":"575b1a484f1c1b507e9c5688","slug":"solidarity-must-be-the-empowerment-of-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला शक्ति की एकजुटता से ही होगा महिला सशक्तीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला शक्ति की एकजुटता से ही होगा महिला सशक्तीकरण
अमर उजाला ब्यूरो कांडा (बागेश्वर)।
Updated Sat, 11 Jun 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
सहकारिता गोष्ठी
- फोटो : अमर उजाला
कांडा (बागेश्वर)। उज्ज्वल स्वायत्त सहकारी समिति कांडा के एजीएम का आयोजन प्राथमिक स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य गोपाल राम और विशिष्ट अतिथि अल्मोड़ा सहकारी बैंक के बोर्ड निदेशक वीरेंद्र नगरकोटी थे।
विज्ञापन
समिति की अध्यक्ष बसंती देवी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने उज्ज्वल स्वायत्त समिति द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। वक्ताओं ने महिलाओं से मिलजुलकर सहकारिता को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कहा कि महिला शक्ति की एकजुटता से ही महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी और महिला सशक्तीकरण का सपना साकार होगा।
विज्ञापन
बैठक में ग्राम प्रधान सविता नगरकोटी, परियोजना प्रबंधक धर्मेंद्र पांडेय, सहकारिता समन्वयक मोहन पांडे, ललित पांडे, आजीविका के वीरेंद्र गुसांई, विशन लुम्याल, अशोक जोशी, बबलू कांडपाल, बसंती देवी, हेमा पाठक, गोविंदी, प्रकाश, योगेश धपोला, प्रभा देवी, रमा पांडे, पार्वती देवी, जानकी साह, सपना नागी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन