फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Solid and plastic waste disposed

ठोस और प्लास्टिक अपशिष्टों का निस्तारण किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Solid and plastic waste disposed
बागेश्वर में ठोस और प्लास्टिक अपशिष्टों का निस्तारण करते ईकोपाथ संस्था के सदस्य। संवाद न्यूज एज - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। ईकोपाथ संस्था के सदस्यों ने पर्यावरण जागृति एवं अजैविक कचरा समाधान कार्यक्रम के तहत ट्रैकिंग रूट के बीच पड़ने वाले स्थानों पर ठोस और प्लास्टिक अपशिष्टों का निस्तारण किया।
विज्ञापन

जिला पर्यटन विभाग के अंतर्गत ईकोपाथ संस्था के सदस्यों ने 32 किमी चलकर पिंडारी ग्लेशियर, जीरो प्वाइंट और खाती, द्वाली फुरकिया तक पर्यटन यात्रा आयोजित की। सदस्यों ने स्थानीय लोगों के साथ अजैविक कचरे से पर्यावरण में पड़ने वाले नुकसान को लेकर चर्चा की। ठोस प्लास्टिक अपशिष्ट आदि कूड़े का निस्तारण किया गया। उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने संस्था के कार्यों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहने चाहिए। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने संस्था को प्रमाणपत्र दिया। पर्यटन यात्रा का संचालन डॉ. संजीव कुमार ने किया। यात्रा में डॉ. दीपक सीपाल, अर्थसंख्या के उपनिदेशक अमित पुनेठा, डॉ. राकेश गैरोला, प्रबोध शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed