{"_id":"61dc7cb7153aac3a59009074","slug":"snowfall-in-danpur-kapkot-bageshwar-news-hld4505756161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर के झूनी, खलझूनी, गोगिना, रातिरकेठी, हाम्टीकापड़ी, कुंवारी में हुई बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर के झूनी, खलझूनी, गोगिना, रातिरकेठी, हाम्टीकापड़ी, कुंवारी में हुई बर्फबारी
विज्ञापन
उत्तराखंड के बागेश्वर के कर्मी के पास विनायक में बर्फ में फंसी जीप को धक्का देकर निकालते लोग। विज
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। रविवार की रात और सोमवार की सुबह एक बार फिर जिले के ऊंचाई वाले गांवों में बर्फबारी हुई। पिंडर घाटी और बिचला दानपुर के गांव बर्फ से लकदक हो गए हैं। इन इलाकों में तीन से चार इंच बर्फ गिरने की सूचना है। बर्फबारी के कारण रिखाड़ी से वाछम जाने वाली सड़क बंद हो गई है। पिछले 24 घंटे में गरुड़ में 22.50 एमएम, कपकोट में 12.50 एमएम, बागेश्वर में 7.50 एमएम बारिश हुई।
उच्च हिमालयी क्षेत्रों के निकटवर्ती क्षेत्र वाछम, धूर, कुंवारी, तीख, सोराग, खाती, डौला, समडर, झूनी, खलझूनी, गोगिना, रातिरकेटी, हाम्टीकापड़ी, मल्खाडुंगरचा, बदियाकोट, किलपारा क्षेत्र में रविवार की रात और सोमवार की सुबह जमकर बर्फबारी हुई। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार इन इलाकों में लगातार बर्फबारी और बारिश हो रही है।
वाछम को जाने वाली सड़क पर तीन से चार इंच बर्फ जमा हो गई है। सड़क बर्फ से पटने के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। कपकोट के लीती से मिली जानकारी के अनुसार उस क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। लीती क्षेत्र में बर्फ भी गिरी लेकिन बारिश के कारण जम नहीं पाई। बारिश और बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बारिश, बर्फबारी के कारण कहीं से भी नुकसान की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
गरुड़ में लगातार हुई बारिश
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र में चौबीस घंटे से लगातार बारिश हो रही है। ऊंचाई वाली पहाड़ियों में बर्फबारी भी हुई। बारिश के चलते मोटर मार्गों में वाहनों की आवाजाही काफी कम रहीं। ग्वालदम और पिनाकेश्वर की पहाड़ियों में हिमपात हुआ। उधर, चमोली जिले के ग्वालदम में ठंड काफी बढ़ गई है। संवाद
रानीखेत वालों को बर्फबारी का इंतजार
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित है। शाम चार बजे बाद रुक रुककर बारिश होते रही। साढ़े पांच बजे बारिश रुकी, लेकिन इसके बाद क्षेत्र को कोहरे ने घेर लिया। बारिश के बीच सर्द हवाओं ने ठिठुरन और भी बढ़ा दी है। नगर की बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग अलाव का सहारा लेते देखे गए।
रानीखेत, चिलियानौला, ताड़ीखेत और चौबटिया क्षेत्र में ठंड से लोग बेहाल हैं। तापमान में अधिक गिरावट नहीं आ पा रही है, जिस कारण बर्फबारी के लिए लोगों का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। देर शाम रानीखेत का तापमान 4 डिग्री सेंटीग्रेड रिकार्ड किया गया। भटकोट, पांडवखोली की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई है। ऊंचाई वाले चौबटिया क्षेत्र को भी मौसम के पहले हिमपात का इंतजार है। यहां भी देर शाम को 3 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान रिकार्ड किया गया है।
बिनसर में बर्फबारी, अल्मोड़ा में दिन में नहीं आई धूप
अल्मोड़ा। दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। जिले में सोमवार को भी रुक रुककर बारिश हुई। बिनसर समेत अन्य उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से पूरा जिला शीतलहर की चपेट में है। दिन भर धूप नहीं आने से लोग बेहाल रहे। सोमवार को अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह के समय कोहरा छाने से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार कम हो गई। चालकों को फॉग लाइट का इस्तेमाल करना पड़ा। वहीं, दिन में बारिश के चलते नगर के बाजारों में भी लोगों की चहल पहल कम रही। इधर, जिले के भतरौंजखान समेत अन्य ग्रामीण इलाकों में भी मौसम सुबह से खराब रहा। बारिश के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।