{"_id":"3af5c493f3d0bc25fbe2910eeafb9d48","slug":"snow-fell-in-the-villages-of-kapkot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट के गांवों ने ओढ़ी बर्फ की चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट के गांवों ने ओढ़ी बर्फ की चादर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Thu, 21 Jan 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट विकास खंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र के मल्ला, बिचला दानपुर के कई गांवों ने मंगलवार की रात बर्फ की चादर ओढ़ ली।
विज्ञापन
बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों समेत समूचे क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ गई है। बच्चों ने बर्फ के गोले बनाकर एक-दूसरे के ऊपर फेंककर मौज मस्ती की। मंगलवार रात तापमान में अचानक गिरावट आ गई।
तापमान गिरने के कारण कपकोट ब्लॉक के उच्च हिमालयी क्षेत्र के मल्ला दानपुर के बदियाकोट, बोरबलड़ा, झारकोट, कुंवारी, बाछम, खाती, तीख, उगियां, झूनी, खलझूनी, मिकिलाखल्पट्टा, लाहुर, गांसी, पेठी, चौड़ास्थल विचला दानपुर के खड़लेख, शामा, भनार, लीती, मल्खाडुंगर्चा, रातिरकेठी, गोगिना, कीमू आदि गांवों में दो से चार इंच तक हिमपात हो गया।
विज्ञापन
बर्फबारी से गांवों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कपकोट के एसडीएम केएस टोलिया ने बताया कि बर्फ प्रभावित गांवों में जरूरी सामग्री की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। अनाज का भंडारण पहले से ही किया गया है।
विज्ञापन