फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Smuggler arrested with 472 grams of hashish

Bageshwar News: 472 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Tue, 26 Aug 2025 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 26 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 472 grams of hashish
बागेश्वर। जिले में नशे के अवैध धंधे पर पुलिस का प्रहार जारी है। एसओजी और एएनटीएफ टीम ने 472 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सोमवार को एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने मामले का खुलासा किया। बताया कि एसओजी और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने कपकोट मोटर मार्ग के मानीखेत गांव के पास से अभिषेक कनवाल (19) निवासी तुनेड़ा, मालता को चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी को कोतवाली लाने के बाद उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया। इससे पूर्व टीम ने विगत दिनों 47.24 ग्राम स्मैक के साथ पंजाब के दो तस्कराें को गिरफ्तार किया था। एसपी घोड़के ने चरस पकड़ने वाली पुलिस टीम को एक हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed