{"_id":"5ceecb73bdec22076f511f4a","slug":"smoke-only-in-the-sky-of-bageshwar-by-fire-of-forests","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगलों की आग से बागेश्वर के आसमान में धुआं ही धुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगलों की आग से बागेश्वर के आसमान में धुआं ही धुआं
Wed, 29 May 2019 11:42 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Wed, 29 May 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में गढ़खेत रेंज के जंगलों में आग बुझाते ग्रामीण।।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर।बागेश्वर में सुबह शाम जंगलों में लगी आग से वातावरण में धुआं छा गया है। धुएं से बुजुर्गों, दमा मरीजों, गर्भवती महिलाओं को परेशानी हो रही है। वहीं जंगली जानवर जंगलों से निकलकर आबादी की ओर रुख कर रहे हैं।
मंगलवार देर रात गढ़खेत रें के कंपार्टमेंट नंबर 26 में आग लगी। कुछ ही देर में आग जंगल में फैल गई। आग बगोटिया के समीप बने मकानों तक पहुंच गई। मकानों के पास आग पहुंचने पर लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने बाल्टियों से पानी फेंक कर किसी तरह आग पर काबू पाया। फिर धुराफाट, पुंगर घाटी, दोफाड़, कांडा के जंगलों में भीषण आग लग गई। आग से वातावरण में चारों तरफ धुआं ही धुआं हो गया। धुएं से गर्भवती महिलाओं, मरीजों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। वन्य जीव भी आबादी की ओर रुख कर रहे है। इससे वन्य जीव और इंसान दोनों की जान पर खतरा मंडरा रहा है।। वहीं वन विभाग की आग की रोकथाम की सारी कोशिशें नाकाम रही हैं। आग लगने की घटनाओं पर रोक के बजाय बढ़ती जा रही है। डीएफओ बीएस शाही ने बताया कि आग की घटनाओं पर सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जाती है।
= आग बुझाने गया नेपाली युवक झुलसा =
बागेश्वर। गरुड़ में जंगलों में आग बुझाने गया नेपाली युवक बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रयूटिया पुत्र कन्हैया निवासी बजान अंचल, नेपाल गरुड़ में परिवार के साथ रहता है। बुधवार को जंगलों में आग लगी तो वह आग बुझाने गया। इस दौरान वह आग की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई और उसको जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।