फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   smack is being brought to hills from Haldwani

हल्द्वानी से पहाड़ पहुंच रही स्मैक की खेप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
smack is being brought to hills from Haldwani
अल्मोड़ा में स्मैक के साथ गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/बागेश्वर। नशे के खिलाफ अल्मोड़ा और बागेश्वर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अल्मोड़ा में दो युवकों के पास 32.15 ग्राम स्मैक बरामद कर पुलिस ने जिले में स्मैक की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी की है। अधिक धन कमाने के लालच में वे स्मैक बेचने आए थे। इधर, बागेश्वर में हल्द्वानी से स्मैक बेचने आए युवक को खरीदार समेत दबोच लिया। चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम एसओजी और अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम चौसली के पास डोबा तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बाइक (यूके04एसी2938) को रोका। पुलिस ने बाइक सवार सचिन गुप्ता (28) पुत्र ईश्वनर चंद्र गुप्ता निवासी नई आबादी, जीतपुर नेगी हल्द्वानी जिला नैनीताल और विक्की आर्या (24) पुत्र संजय आर्या निवासी मोहल्ला नई बस्ती राजपुरा हल्द्वानी की चेकिंग की। दोनों युवकों के कब्जे से 32.15 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बाइक सीज कर दी। एसओजी प्रभारी भूपेंद्र बृजवाल ने बताया कि स्मैक की कीमत लगभग तीन लाख 20 हजार रुपये है। दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा-8/21/60 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे हल्द्वानी में टुकटुक चलाते हैं। अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए हल्द्वानी से स्मैक लेकर अल्मोड़ा बेचने जा रहे थे। उनकी बाइक सीज कर दी गई है। टीम में एसओजी से एसआई नीरज भाकुनी, धारानौला चौकी प्रभारी एसआई ओमप्रकाश नेगी, एसओजी कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी, कांस्टेबल मनमोहन और भूपेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, बागेश्वर में बृहस्पतिवार को एसपी अमित श्रीवास्तव ने कोतवाली में स्मैक तस्करी का खुलासा करते हुए बताया कि सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम को सक्रिय किया गया था। पुलिस उपाधीक्षक विपिन चंद्र पंत के पर्यवेक्षण और कोतवाल डीआर वर्मा के नेतृत्व में बुधवार को द्यांगण बाईपास के पास चेकिंग के दौरान हीरानगर हल्द्वानी निवासी पंकज मणि शर्मा (32) के पास से 4.36 ग्राम और गैरखेत (कपकोट) निवासी नीरज सिंह कपकोटी (24) के पास से 3.32 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पंकज नीरज को स्मैक बेचने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने की पुलिस टीम को एक हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा
अल्मोड़ा। जिले में पुलिस ने अब तक की स्मैक की सबसे बड़ी खेप बरामद की है। 32.15 ग्राम स्मैक बरामद कर रिकॉर्ड कायम किया है। एसएसपी पंकज भट्ट ने पुलिस की इस उपलब्धि पर टीम को एक हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अब तक मात्र पांच से 10 ग्राम स्मैक ही बरामद हुई थी। पहली बार बड़ी बरामदगी हुई है।
टैक्सी चालक है पंकज
बागेश्वर। पुलिस के अनुसार, स्मैक के साथ पकड़ा गया पंकज मणि शर्मा टैक्सी चलाता है, जबकि नीरज सिंह कपकोटी हरसीला (कपकोट) के डाकघर में डाक ढुलान करता है। पंकज मणि मुंडन कराने के बहाने बागेश्वर आया था। वह पूर्व में भी दो बार स्मैक तस्करी में जेल जा चुका है। दोनों के खिलाफ 8/21 एनडीपीएस अधिनियम के तहत कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया। बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया। टीम में एसआई कृष्ण गिरी, कांस्टेबल भगत सिंह पांगती, भुवन चंद्र, सुनील बहुगुणा शामिल थे। एसपी अमित श्रीवास्तव ने स्मैक पकड़ने वाली टीम को ढाई हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया है।
टैक्सी चालक पंकज मणि हल्द्वानी से लाया था स्मैक
बागेश्वर। एसपी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी पंकज मणि शर्मा ने हल्द्वानी से स्मैक लाने की बात कबूली है। उसने बताया कि हल्द्वानी में बिलासपुर से स्मैक की आपूर्ति होती है। एसपी ने बताया कि आरोपी के मोबाइल की डिटेल खंगाली जा रही है। उसके संपर्कों की जानकारी एकत्र की जा रही है। हल्द्वानी पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। सबूतों के आधार पर स्मैक के धंधे में लिप्त अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। (संवाद)

स्मैक का सेवन करने वालों की काउंसिलिंग
बागेश्वर। एसपी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस न केवल स्मैक के धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है बल्कि स्मैक का सेवन करने वाले लोगों की पहचान कर उनकी काउंसिलिंग भी कर रही है। उन्होंने बताया कि इस महीने स्मैक का सेवन करने वाले सात लोगों की काउंसिलिंग की गई है। इन लोगों को नशे का सेवन न करने की चेतावनी दी है। इन पर लगातार नजर रखी जा रही है। यदि स्मैक का सेवन करने वाले व्यक्ति के पास से स्मैक बरामद हुई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

बागेश्वर में स्मैक तस्करी के आरोपियों को न्यायालय में पेश करने ले जाती पुलिस। संवाद न्यूज एजेंस?

बागेश्वर में स्मैक तस्करी के आरोपियों को न्यायालय में पेश करने ले जाती पुलिस। संवाद न्यूज एजेंस?- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed