{"_id":"57fa868e4f1c1bc16028e2d9","slug":"sita-s-abduction-by-ravana-in-bageshwar-and-bradhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर और भराड़ी में रावण ने किया सीता हरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर और भराड़ी में रावण ने किया सीता हरण
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sun, 09 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
कपकोट के भराड़ी की रामलीला में सूर्पनखा लक्ष्मण संवाद का दृश्य
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्री रामलीला कमेटी बागेश्वर और भराड़ी की ओर से यहां चल रही रामलीला में शनिवार की रात बागेश्वर में सीता हरण और भराड़ी में सूर्पणखा की नाक काटने के दृश्य का खूबसूरत मंचन किया गया।
नगर के नुमाईशखेत स्थित रामलीला भवन में चल रही रामलीला में शनिवार की रात रावण सूर्पणखा संवाद, रावण-मारीच संवाद, रावण द्वारा सीता का हरण करने, जटायु मरण, सीता की खोज में राम और लक्ष्मण के सबरी के आश्रम में पहुंचने के दृश्य का मंचन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा धारी मंत्री हीरा धपोला थे। उधर, बाराही देवी रामलीला कमेटी भराड़ी की ओर से आयोजित रामलीला में शनिवार रात सूर्पणखा के पंचवटी में पहुंचने, राम और लक्ष्मण से विवाह करने की जिद पर अड़ने के दृश्य का मंचन किया गया। सूर्पणखा के गीत लखन मोहे लागा 16वां साल...को दर्शकों ने खूब सराहा। राम की भूमिका भास्कर जोशी, लक्ष्मण विवेक ऐठानी, सीता आयुष, रावण दीवान ऐठानी और जटायु की भूमिका अखिल ने निभाई।
विज्ञापन
संचालन गिरीश चंद्र मिश्रा ने किया। कमेटी के अध्यक्ष अध्यक्ष दयाल ऐठानी ने स्वागत किया। वहां डॉ. शेर सिंह ऐठानी, अवकाश प्राप्त शिक्षक भूपाल सिंह ऐठानी, भीम सिंह ऐठानी, जसवंत ऐठानी, पप्पू ऐठानी, राजू कुंवर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी आदि थे। हास्य कलाकार लक्ष्मण सिंह ऐठानी ने अपनी कला से दर्शकों को खूब गुदगुदाया।