{"_id":"59245d924f1c1be43b535c3a","slug":"siren-will-come-as-a-disaster-so-be-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा आते ही बजेगा सायरन, ताकि सतर्क हो जाएं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा आते ही बजेगा सायरन, ताकि सतर्क हो जाएं लोग
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 23 May 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा आने पर अब लोगों को अलर्ट करने के लिए सायरन बजेगा। बागेश्वर कलक्ट्रेट सहित गरुड़ और कपकोट विकासखंड मुख्यालयों में यह सायरन लगाए जाएंगे। इस सायरन की आवाज आठ किमी तक सुनाई देगी। अगले दस दिनों में तीनों स्थानों पर सायरन लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
बागेश्वर जिला आपदा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। मानसून में आपदा के खतरे और अधिक बढ़ जाते हैं। भूकंप, भूस्खलन, अग्निकांड जैसी आपदा पर लोगों को सतर्क करने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सायरन सिस्टम लगाया जा रहा है। जिले में कुल तीन सायरन लगाए जाने हैं। इनमें से एक सायरन कलक्ट्रेट में लगेगा, जबकि एक-एक सायरन गरुड़ और कपकोट विकासखंड मुख्यालयों में स्थापित किए जाएंगे। नदी का जल स्तर बढ़ने सहित अन्य तरह की आपदा आने पर इस सायरन को बजाकर लोगों को सतर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
यह सायरन आठ किमी के क्षेत्र में लोगों को सतर्क करेगा। आपदा प्रबंधन विभाग ने सायरन सिस्टम स्थापित करने के लिए टेंडर लगा दिए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार एक सायरन सिस्टम में 1.42 लाख रुपये का खर्चा आ रहा है। सप्लाई आर्डर दे दिया है। मानसून आने से पहले यह सिस्टम स्थापित कर दिए जाएंगे। इसके अलावा मानसून काल में आपदा की संभावना को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आपदा के लिए स्लीपिंग बैग, टेंट, रोप एवं एल्यूमीनियम लैडर विभाग के पास उपलब्ध हैं। कुछ जरूरी उपकरण मंगाए गए हैं।
विज्ञापन