फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Single Window System Should be Activated

एकल खिड़की के माध्यम से पहुंचाएं योजनाओं का लाभ: इमलाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Single Window System Should be Activated
बागेश्वर में उद्योग मित्रों की बैठक लेते प्रभारी डीएम। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। प्रभारी डीएम सीएस इमलाल ने उद्योग मित्र की बैठक में विभागों से उद्योगों के विकास के लिए एकल खिड़की के माध्यम से योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने नए उद्योगों की स्थापना और पुराने उद्योगों के संचालन में आ रही समस्याओं का त्वरित निदान करने के निर्देश दिए। बैठक में उद्योग मित्रों से प्राप्त कई दावों को स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन

जिला कार्यालय सभागार में हुई बैठक में उद्योग व्यापार संगठन के सदस्यों ने जिले में लघु उद्योग और पर्यटन आधारित इंडस्ट्रीज की अपार संभावनाओं पर चर्चा करते हुए सड़क, बिजली आदि आधारभूत सुविधाओं के विकास पर जोर देने की बात कही। जिले में काष्ठ आधारित उद्योग के संचालन के लिए वन निगम का डिपो स्थापित करने की मांग की। मैग्नेेसाइड फैक्टरी के अधिकारियों ने पांच महीने से कर्मचारियों को वेतन और अन्य देयक भत्ते न मिलने की बात बताई।
विज्ञापन

उद्योग विभाग के महाप्रबंधक जीपी दुर्गापाल ने बताया कि मिनी औद्योगिक संस्थान गरुड़ में छह शेड स्थापित हैं, जो जीर्णशीर्ण हालत में हैं। दो शेडों में औद्योगिक इकाइयां चल रही हैं लेकिन उत्पादन नहीं हो रहा है। शेडों की मरम्मत करने के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग ने 11.01 लाख का आगणन प्रस्तुत किया है। बैठक में सीडीओ संजय कुमार सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, मनोज अरोड़ा, अनिल कार्की, दलीप खेतवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम स्वरोजगार योजना में 10 को मिला लोन
बागेश्वर। महाप्रबंधक दुर्गापाल ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत शासन से मिले 400 लक्ष्य के सापेक्ष 10 आवेदकों, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना नैनो के तहत 600 लक्ष्य के सापेक्ष 11 और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत 131 लक्ष्य के सापेक्ष छह आवेदकों को ऋण वितरित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed