फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Single campaign contributing vigorously to social work: Arvind

सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर योगदान दे रहा एकल अभियान: अरविंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Single campaign contributing vigorously to social work: Arvind
बागेश्वर में गोष्ठी के शुभारंभ पर प्रार्थना करते एकल अभियान के सदस्य। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। एकल अभियान के तहत संचालित ग्राम स्वराज मंच ने विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा में गोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य वक्ता संगठन मंत्री अरविंद ने एकल अभियान के तहत कोरोना काल में किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना की। कहा कि पंचमुखी शिक्षा को बढ़ावा देेने के साथ-साथ अभियान से जुड़े लोग मानवता की सेवा के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, प्रधानाचार्य अब्बल सिंह तोपवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अल्मोड़ा विभाग प्रचारक इंद्र मोहन और एकल अभियान के संगठन मंत्री अरविंद ने किया। अंचल मां आशा फुलारा ने अभियान के उद्देश्यों और कार्यों की जानकारी दी। मुख्य वक्ता संगठन मंत्री ने कोरोना काल में औषधि वितरण, एकल हेल्पलाइन नंबर, ग्राम आरोग्य प्रशिक्षण, टीकाकरण में दिए गए सहयोग के बारे में विस्तार से बताया। प्रधानाचार्य तोपवाल ने कहा कि एकल अभियान पंचमुखी शिक्षा के क्षेत्र में नई अलख जगा रहा है। कम उम्र के युवाओं ने पूूर्णकालिक और आचार्य के रूप में अपनी ख्याति अर्जित कर देश की संस्कृति को जगाने और बचाने में अहम योगदान दिया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता तारा सिंह कोरंगा, रेखा गोस्वामी ने और संचालन फाल्गुनी सरकार ने किया। इस मौके पर कुंदन परिहार, आशीष धपोला, ख्याली चंद्र जोशी, दिव्या जोशी, तारा दानू, सुमन, निशा, सौरभ जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed