फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Shravani Mela: Devotees will be able to visit and worship with conditions

श्रावणी मेला : शर्तों के साथ दर्शन और पूजा कर सकेंगे श्रद्धालु

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Shravani Mela: Devotees will be able to visit and worship with conditions
अल्मोड़ा। कोरोना काल में इस बार जागेश्वर धाम में श्रावणी मेले में नियम और शर्तों के साथ मंदिर दर्शन और पूजा की व्यवस्था की जाएगी। शुक्रवार को सूक्ष्म पूजा और पौधरोपण के साथ मेले का सांकेतिक शुुभारंभ होगा। कोविड प्रोटोकॉल और तमाम शर्तों के साथ ही मंदिर में पूजा और अन्य धार्मिक अनुष्ठान हो सकेंगे। प्रतिदिन अधिकतम एक हजार श्रद्धालुुओं को ही दर्शन की अनुमति होगी। वहीं बगैर बुकिंग के पूजा की अनुमति भी नहीं मिल सकेगी।
विज्ञापन

जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट ने बताया कि इस वर्ष श्रावण मेला स्थगित रहेगा। मंदिर में सीमित संख्या में दर्शन और पूजा की व्यवस्था की जाएगी। शुक्रवार को सूक्ष्म पूजा और पौधरोपण के साथ धार्मिक आयोजन की शुरुआत होगी। एक दिन में मात्र 1000 श्रद्धालुओं को पास के आधार पर मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश दिया जाएगा। आरतोला और सांस्कृतिक मंच जागेश्वर पर तैयार बैरियर पर पास जारी होंगे। सुबह साढ़े छह बजे से शाम छह बजे तक मंदिर में दर्शन की व्यवस्था रहेगी। पूर्व से की गई बुकिंग के आधार पर ही मंदिर परिसर में एक दिन में अधिकतम 100 पूजाएं संपन्न होंगी।
विज्ञापन

मंदिर समिति और पुजारियों के माध्यम से कम से कम एक दिन पूर्व तक बुकिंग की जा सकती है। मंदिर परिसर में सुबह सात से शाम साढ़े चार बजे तक पूजाएं होंगी। एक पूजा में परिवार के अधिकतम छह सदस्य ही हिस्सा ले सकेंगे। छह से अधिक सदस्य होने पर अतिरिक्त रसीद कटवानी होगी। बाहरी पुजारियों को पूजा की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान बाहरी दुकानदार धाम में व्यापार नहीं कर सकता है। भंडारे और मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही इस बार श्रद्धालु जागेश्वर मंदिर समूह परिसर के साथ डंडेश्वर मंदिर परिसर में भी पार्थिव, रुद्राभिषेक और अन्य पूजा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य राज्यों से आने वालों के लिए नियम सख्त
उत्तराखंड में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को आरटीपीसीआर निगेटिव जांच रिपोर्ट, देहरादून स्मार्ट सिटी में पंजीकरण पास, संबंधित पूजा बुकिंग की रसीद के साथ ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। कोरोना नियमों का पालन करते हुए सभी को मास्क, सैनिटाइजेशन का इस्तेमाल करना होगा। नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed