{"_id":"880a3ce8d1fb588dd58cfd1fd7215db1","slug":"short-circuit-two-shops-and-burned-tents-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" शॉर्ट सर्किट से दो दुकानें और टेंट हाउस जले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से दो दुकानें और टेंट हाउस जले
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Mon, 08 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काफलीगैर तहसील के अंतर्गत जोशीगांव में परचून की एक दुकान में शनिवार देर रात शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। घटना में परचून की दुकान, सरकारी सस्ते गल्लेे की दुकान और टेंट हाउस जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
प्रभावित परचून व्यवसायी की सामान समेत 70 हजार रुपये की नगदी भी जल गई। सूचना पर सुबह एसडीएम फिंचाराम चौहान ने मौका मुआयना कर जानकारी ली।
शनिवार रात काफलीगैर तहसील क्षेत्र के जोेशीगांव में मोहित साह की परचून की दुकान में शनिवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मोहित देर शाम को दुकान बंद कर अपने घर दो किमी दूर नदीला गांव चला गया था।
विज्ञापन
रविवार तड़के 3:30 बजे ताकुला सड़क से होकर हल्द्वानी की ओर जा रहे ट्रक चालक प्रेम सिंह ने दुकान के भीतर से आग की लपटें बाहर आती देखीं।
चालक ने तत्काल दुकानदार को फोन पर आग लगने की सूचना दी। वहीं चालक के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचेे और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग लगातार बढ़ती गई और परचून की दुकान से लगी भागीरथी देवी की सस्ते गल्ले की दुकान भी आ गई।
विज्ञापन
गल्ले की दुकान में रखा 10 क्विंटल चावल और दो हजार खाली बोरे जलकर नष्ट हो गए। इधर, सुचना मिलने पर जिला मुख्यालय से दमकल विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। सभी के प्रयासों से आग पर काबू पाया गया। आगजनी में परचून की दुकान का सारा सामान, 70 हजार की नगदी, एक छोटा, एक बड़ा फ्रिज, टीवी सारा सामान जल गया।
आग से साह के टेंट का सामान भी जल गया। फायर स्टेशन के एलएफएम लीडिंग फायर मैन गोपाल सिंह के अनुसार परचून की दुकान और मकान को करीब आठ लाख रुपये जबकि सरकारी गल्ले की दुकान को करीब एक लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान है।
आग बुझाने में फायर स्टेशन के जवानों फायरमैन हरीश चंद्र, रवींद्र भट्ट, राम सिंह, भरत सिंह, रवि राजेंद्र और त्रिलोक सिंह समेेत स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान रेखा आर्या, किशोर लोहनी, प्रकाश लोहनी, पीतांबर गुरुरानी आदि लोगों ने सहयोग दिया।
विधायक चंदन राम दास, ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल समेत क्षेत्र कई के लोगों ने आग की घटना पर दुख जताते हुए शासन-प्रशासन से पीड़ित व्यवसायियों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
काफलीगैर तहसील क्षेत्र में फायर स्टेशन नहीं है। आग की घटना होने पर दमकल की गाड़ी यहां सेे 24 से 60 किमी दूर जिला मुख्यालय से मंगानी पड़ती है। वाहन के घटनास्थल पहुंचने से पहलेे ही सब कुछ राख हो जाता है।
कठपुड़ियाछीना ब्लाक जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेेंद्र सिंह रावत, बीडीसी सदस्यों, ग्राम प्रधानों और व्यापारियों ने शासन प्रशासन से तहसील क्षेत्र में फायर स्टेेेशन की स्थापना शीघ्र करने की मांग की है।