{"_id":"5a4fb6104f1c1b5c0c8b6e42","slug":"shops-shop-for-uttaraani-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरायणी मेले के लिए सजने लगीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरायणी मेले के लिए सजने लगीं दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
सरयू बगड़ में सजीं दुकानें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 जनवरी से शुरू होने वाले उत्तरायणी मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। मेले में व्यापारियों के पहुंचने से चहल-पहल शुरू हो गई है। कई व्यापारियों ने सरयू बगड़ में दुकानें भी सजा दी हैं।
विज्ञापन
बागेश्वर का उत्तरायणी मेला धार्मिक और व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस मेले में हर साल मैदानी क्षेत्र से बड़ी संख्या में व्यापारी आते हैं।
नुमाइशखेत, सरयू बगड़, गोमती बगड़, जिला पंचायत परिसर सहित अन्य स्थानों पर दुकानों का आवंटन जारी है। विकास भवन मार्ग पर भी दुकानें लगाई जाएंगी। मेले के लिए व्यापारियों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है। सरयू बगड़ में पूजा सामग्री और कपड़ों के व्यापारियों ने दुकानें खोल दी हैं। नुमाइशखेत मैदान में मनोरंजन के लिए झूला, चरखा और मौत का कुआं बनाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
सरयू और गोमती नदी में लकड़ी के अस्थाई पुलों का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है। गोमती बगड़ से विकास भवन मार्ग पर इस साल एक और पुल बनाया गया है। इस पुल से मेलार्थियों को आवाजाही के लिए काफी सुविधा मिलेगी। नुमाइशखेत के प्रवेश द्वारों को विशेष नक्काशीदार पत्थर से सजाया जा रहा है। नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल ने बताया कि मेले को भव्य बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मेलार्थियों और बाहरी क्षेत्रों से आने वाले व्यापारियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
पर्यावरण मित्रों को बांटी रेडियम की जैकेट
बागेश्वर। नगर और सरयू नदी में सफाई व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सफाई के लिए पर्यावरण मित्र तैनात किए गए हैं। नगरपालिका की ओर से इन पर्यावरण मित्रों को रेडियम की जैकेट बांटी गई। अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी ने बताया कि सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मेले के दौरान सभी स्थानों पर पर्यावरण मित्र तैनात रहेंगे।