फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Shobha Yatra taken out on Youth Day

युवा दिवस पर शोभा यात्रा निकाली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Shobha Yatra taken out on Youth Day
विवेकानंद जयंती पर बागेश्वर में निकली शोभा यात्रा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कांडा/कपकोट। युवा दिवस के मौके पर एकल विद्यालय अभियान के अंतर्गत लोक भारती संस्था से जुड़ी बालिकाओं ने नगर में शोभायात्रा निकाली। उन्होंने भारत माता के जयकारे के साथ पूरे नगर में भ्रमण किया।
विज्ञापन

एकल विद्यालय अभियान के जिला प्रभारी भगवत सिंह कोरंगा के नेतृत्व में राधाकृष्ण मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक चंदन राम दास, उत्तराखंड संभाग के अभियान प्रचारक अरविंद कनौजिया ने किया। शोभा यात्रा मंदिर से होते हुए स्टेशन रोड, तहसील रोड, नुमाइशखेत तक शोभायात्रा निकाली गई। विवेकानंद इंटर कॉलेज मंडलसेरा मेें शोभायात्रा के समापन पर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव और विधायक चंदन राम दास ने एकल अभियान के तहत किए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की। कार्यक्रम में पूजा महर, रश्मि नेगी, पूजा नेगी, ममता कोरंगा, रामेश्वरी राणा, मनीषा बिष्ट, दिव्या जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इधर बागेश्वर डिग्री कॉलेज की एनसीसी इकाई ने स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय चेतना दिवस के रूप में मनाया। कैडेटों ने नशा उन्मूलन पर जागरूकता रैली निकाली। रैली को मुख्य अतिथि एसपी मणिकांत मिश्रा और एनएसीसी अधिकारी डॉ. एसएस धपोला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में प्रदीप फर्त्याल, विनय कुमार, मीनाक्षी बिष्ट, हेमलता लोहार, दीपांशु भट्ट, कंचन बिष्ट आदि मौजूद रहे। बागेश्वर, कांडा और कपकोट डिग्री कॉलेज में स्वामी विवेकानंद के विचारों की वर्तमान में प्रासंगिकता पर व्याख्यान माला आयोजित की गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

अभाविप ने किया क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन
बागेश्वर। स्वामी विवेकानंद जयंती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया। 90 छात्र-छात्राओं ने दौड़ में भागीदारी की। विधायक चंदन राम दास और भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गढ़िया ने दौड़ को हरी झंडी दिखाई। भागीरथी बाईपास से दौड़ शुरू हुई और कॉलेज गेट पर समापन हुआ। इस मौके पर कॉलेज में हुई संगोष्ठी में पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने दौड़ में पहले पांच स्थान पर रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए। कार्यक्रम में जिला संयोजक सौरभ जोशी, राजन चंद्र जोशी, आशीष कुमार, रविंद्र मेहरा, योगेश जोशी, विपिन बिष्ट, वंदना, ललिता आदि मौजूद रहे। (संवाद)

जल्द अस्तित्व में आएगा प्रदेश का युवा आयोग: त्रिवेंद्र
बागेश्वर। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हुए युवा चेतना दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वर्चुअल भागीदारी की। उन्होंने युवाओं से संवाद कर उन्हें विवेकानंद के आदर्शों पर चलने को प्रेरित किया। सीएम ने कहा कि राज्य का युवा आयोग जल्द ही अस्तित्व में आ जाएगा। मुख्यमंत्री ने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के ध्येय वाक्य उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो को अपनाने को कहा। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने राज्य के प्रत्येक ब्लॉक में दो अटल उत्कृष्ट विद्यालय खोले जाने की बात कही। उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने युवा दिवस पर प्रदेश भर में हो रहे कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं के बारे में बताया। डीएम विनीत कुमार ने वीडियो कांफ्रेंस में मौजूद महिला मंगल दल पोथिंग और युवक मंगल दल रैंथल व खटखेड़ा को उत्कृष्ट कार्य करने पर पांच-पांच हजार की धनराशि के चेक प्रदान किए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed