फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Shivam Traders Bageshwar won the final

शिवम ट्रेडर्स बागेश्वर ने फाइनल मुकाबला जीता

Thu, 29 Dec 2016 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Thu, 29 Dec 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
Shivam Traders Bageshwar won the final
विजेता टीम के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
 क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ खुलौनी द्वारा आयोजित क्रिकेट का फाइनल मैच शिवम ट्रेडर्स ने 54 रनों से अपने नाम कर लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल थे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। पूर्व मंत्री ने कहा कि आज खेलों का अंतरराष्ट्रीय महत्व है। युवाओं को अपनी पढ़ाई के साथ ही खेलों पर भी खास ध्यान देने को कहा। 
विज्ञापन



खुनौली के खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शिवम ट्रेडर्स बागेश्वर और मयूं एकादश के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर शिवम ट्रेडर्स ने पहले खेलने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 147 रन बनाए। जवाब में मयूं की एकादश की टीम 13 ओवरों में 93 रन बनाकर आउट हो गई। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जिपं सदस्य भगवत डसीला, ब्लॉक प्रमुख कपकोट मनोहर राम, बीडीसी सदस्य नीमा धपोला ने कहा कि खेलों से जहां अनुशासन की सीख मिलती है, वहीं स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed