फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Shivaay won the Sanskrit e-song competition

Bageshwar News: संस्कृत ई-गान प्रतियोगिता में शिवाय ने मारी बाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Shivaay won the Sanskrit e-song competition
बागेश्वर। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार ने बाल संस्कृत ई-गान प्रतियोगिता का आयोजन किया। बाल प्रतिभा दर्शन नामक ऑनलाइन प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी, नर्सरी से कक्षा दो तक के छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। विजेताओं को अकादमी की तरफ से पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता के जिला संयोजक डॉ. गोपाल राम आर्य ने बताया कि प्रतियोगिता में 22 विद्यार्थियों ने भागीदारी की थी। प्रतियोगिता का निर्णय सोशल मीडिया के दर्शकों और संस्कृत विद्वानों ने किया। प्रतिभागियों को मंत्र, स्त्रोत, गीता श्लोक और संस्कृत गीत गाने का लक्ष्य दिया गया था। शिवाय जोशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। ईवा उपाध्याय दूसरे और भव्या तीसरे स्थान पर रहीं। खुशी गोस्वामी को प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed