फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Shikhar Bhanar fair Kicks off

शिखर भनार के प्रसिद्ध मेले का हुआ आगाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Shikhar Bhanar fair Kicks off
बागेश्वर के शिखर भनार मेले के शुभारंभ पर वाद्ययंत्र बजाते लोक वादक। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। विचला दानपुर क्षेत्र में लगने वाले ऐतिहासिक पौराणिक शिखर भनार मेले का आगाज हो गया है। तीन दिनी मेले का समापन प्रसिद्ध नौलिंग मंदिर में होगा।
विज्ञापन

विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस पौराणिक मेले के प्रति क्षेत्रीय लोगों में अगाध श्रद्धा है। भगवान बज्यैण देवता सभी लोगों पर कृपा करेंगे। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं के साथ भगवान श्री 1008 बज्यैण देव की पूजा की। तीन दिनी मेले का शुभारंभ शिखर भनार से होता है। दूसरे दिन मेला शिखर पर्वत पर स्थित मूल नारायण देवता के मंदिर में लगेगा। तीसरे दिन नौलिंग देवता के मंदिर में मेला लगेगा। मेले में 50 से अधिक गांवों के लोग शिरकत करते हैं। मेले के शुभारंभ पर पारंपरिक वाद्ययंत्रों का वादन किया गया। देवडांगरों का अवतरण हुआ। देवताओं का आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग बज्यैण देवता के मंदिर पहुंचे। वहां पर ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोहर राम, ज्येष्ठ प्रमुख हरीश मेहरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश सुरकाली, भनार के प्रधान भूपाल राम, प्रताप कोरंगा, राजन कोरंगा, मोहन कोरंगा, कवींद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed