{"_id":"5769738e4f1c1bcb63b47f08","slug":"shama-ramari-became-upset-at-the-way-tar-vivacious","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामा-रमाड़ी-तेजम मार्ग में उखड़ने लगा डामर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामा-रमाड़ी-तेजम मार्ग में उखड़ने लगा डामर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Tue, 21 Jun 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
उखड़ा डामर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम ने एडीबी दैवी आपदा की ओर से शामा-रमाड़ी-तेजम सड़क में किए जा रहे डामरीकरण और अन्य निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पहली बरसात में ही डामर के उखड़ने और निर्माण में घटिया स्तर की सामग्री लगाए जाने पर सख्त नाराजगी जताई। प्रमुख ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। मांग शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम ने बताया कि शामा-रमाड़ी-तेजम सड़क के रामगंगा पुल तक किया गया डामर जगह-जगह उखड़ गया है। उन्होंने बताया कि कई जगह बगैर निर्धारित तीन कोट सोलिंग के मिट्टी के ऊपर डामर बिछा दिया है जो पहली बरसात में उखड़ने लगा है। पुल और कॉजवे में मानक के अनुसार सीमेंट और रेता नहीं डाला जा रहा है। नाली का निर्माण नही होने के कारण पानी के साथ ही डामर भी बह जा रहा है। कुुछ स्थानों पर दीवारें भी ढहनी शुरू हो गई हैं। निर्माण कार्य पर लगी कंपनी मानकों की भारी अनदेखी कर रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से सड़क में किए गए डामरीकरण और अन्य निर्माण की शीघ्र तकनीकी जांच कराने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेेतावनी दी है। भ्रमण में उनके साथ ज्येष्ठ ब्लॉक उप प्रमुख हरीश शाही, भाजपा मंडल अध्यक्ष महिपाल दानू, भगवती प्रसाद पाठक, प्रधान हंशा देवी, लाल सिंह कोश्यारी, रमेश, धाम सिंह, कुमेर सिंह और नारायण सिंह आदि थे। उधर जिला पंचायत सदस्य गोविंद दानू ने फोन पर ईई से काम की गुणवत्ता की शीघ्र जांच कराने को कहा है। जांच शीघ्र नहीं होने पर विभाग के कार्यालय में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
शामा-रमाड़ी-तेजम सड़क में प्रस्तावित निर्माण कार्यों और डामरीकरण का जिम्मा भारत कंट्रक्शन कंपनी के जिम्मे है। मैने सड़क का कई बार निरीक्षण किया है। पुल और कॉजवे के आसपास हुए नए काम के किनारे पर डामर उखड़ा है। उसे तुरंत ठीक करने के लिए कंपनी को निर्देशित किया गया है। डामरीकरण और निर्माण कार्य स्वीकृत मानकों के अनुसार होगा। इसमें कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। निर्माण कार्य की गारंटी एक साल की है। इस दौरान जो भी कमियां प्रकाश में आएंगी उनका समय से समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
सतीश आर्य, ईई एडीबी दैवी आपदा बागेश्वर डिवीजन।