{"_id":"7eaf44f0a386e832fbee7dfb90a28cdd","slug":"shama-felt-multipurpose-camp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामा में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामा में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Mon, 27 Apr 2015 07:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शामा स्थित इंटर कालेज में विधिक साक्षरता, बहुउद्देश्यीय शिविर लगाया गया। वहां स्वास्थ्य विभाग ने 70 लोगों का उपचार कर 13 विकलांगता प्रमाण पत्र जारी किए।
विज्ञापन
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंद्रमणी राय की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में समाज कल्याण विभाग ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के 99 आवेदन पत्र भरवाए। खगोती देवी को परिवार लाभ योजना के तहत 20 हजार का चेक सौंपा। डाक्टरों ने 70 लोगों का उपचार किया। सचल चिकित्सा दल ने 63 जरूरतमंद लोगों को दवा बांटी।
विज्ञापन
पशुपालन विभाग की ओर से भी पशुआें के लिए दवा आदि का वितरण किया गया। जिला सैनिक कल्याण विभाग की ओर से 22 पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निस्तारण किया गया। रूपकुंड ग्वालदम के कलाकारों ने बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या, नशाखोरी आदि सामाजिक बुराइयों को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने महिलाओं, बच्चों के अधिकारों की रक्षा का आह्वान किया। सामाजिक बुराइयों की खिलाफ जनजागरण की अपील की। सिविल जज सीनियर डिवीजन राकेश कुमार सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ज्योत्सना, जितेंद्र तिवारी, डीएफओ सत्येंद्र त्रिपाठी, पर्यटन अधिकारी आरएस ऐरी, सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल डीके कौशिक, ब्लाक प्रमुख मनोहर राम, प्रधानाचार्य दीवान सिंह कोरंगा ने भी जानकारी दी।
वहां राम सिंह कोरंगा, एडवोकेट विनोद भट्ट, गोविंद बल्लभ उपाध्याय, गोविंद सिंह भंडारी, कुंडल सिंह धपोला, चामू सिंह देेवली, बसंतबल्लभ पाठक, सुरेश कांडपाल, नरेंद्र कोरंगा, मनोज जोशी, महेंद्र कुमार, केदार सिंह, कुंदन सिंह नेगी, मुकुल नेगी, विनीत चौधरी, नरेंद्र सिंह, गोविंद सिंह आदि उपस्थित थे।