{"_id":"58c062234f1c1b6712dc44df","slug":"shaheed-jitendra-danu","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद जितेंद्र दानू की अंत्येष्टि आज होगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद जितेंद्र दानू की अंत्येष्टि आज होगी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Thu, 09 Mar 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
शहीद स्मारक खुमाड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के हमले में पिछले महीने घायल गुंठण गांव कर्मी निवासी जितेंद्र सिंह दानू मंगलवार को शहीद हो गए थे। बुधवार रात शव घर पहुंचने के बाद उनकी अंत्येष्टि नौ मार्च की सुबह गांसू में होगी। जितेंद्र के निधन पर गांव में शोक का माहौल है, इसलिए कर्मी के ग्रामीणों ने इस बार होली न मनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
गुंठण गांव निवासी दो कुमाऊं रेजीमेंट के जवान जितेंद्र कुपवाड़ा जम्मू कश्मीर में तैनात थे। 14 फरवरी को क्षेत्र के बांदीपुरा क्षेत्र में आतंकवादियों से लोहा लेने के दौरान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका दिल्ली के आरआर अस्पताल में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
मंगलवार सुुबह वह जिंदगी की आखिरी जंग हार गए। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र दानू ने बताया कि शहीद की अंत्येष्टि नौ मार्च के सुबह सरयू-गांसू के संगम पर होगी। देवेंद्र दानू, बलवंत दानू, माधो राम, लोकपाल सिंह, दरबान सिंह, त्रिलोक सिंह सोरागी, प्रकाश दानू, रूप सिंह आदि ने गहरा शोक जताया है।
विज्ञापन