फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Several proposals passed in the annual session

वार्षिक  अधिवेशन में कई प्रस्ताव पारित किए

Sat, 29 Sep 2018 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Sat, 29 Sep 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
Several proposals passed in the annual session
वार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि शिव सिंह बिष्ट काश्तकारों को - फोटो : अमर उजाला
साधन सहकारी समिति  डंगोली के वार्षिक अधिवेशन समिति के विकास के लिए कई प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

समिति सभागार में समिति के अध्यक्ष दिगंबर नाथ गोस्वामी की अध्यक्षता में संपन्न हुए अधिवेशन में समिति के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। समिति के सचिव हरीश पांडे ने कहा कि समिति ने 2017-18 में 32 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि समिति का डंगोली बाजार स्थित पुराने भवन का शीघ्र पुनर्निर्माण किया जाएगा। अगले साल से शेयर धारकों को लाभांश भी दिया जाएगा। अधिवेशन में पूर्व ब्लॉक प्रमुख और केसीडीएफ की सदस्या शोभा आर्या, गरुड़ समिति के अध्यक्ष बचे सिंह बोरा, समिति के उपाध्यक्ष सुंदर लाल वर्मा, नारायण सिंह थायत, त्रिलोक बुटोला, राजेंद्र प्रसाद, कमल पंत, पूर्व अध्यक्ष गिरीश रौतेला, देवेंद्र गोस्वामी, गढ़खेत के प्रधान भुवन चंद्र आदि ने विचार रखे। संचालन समिति के निदेशक डीके जोशी ने किया।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed