फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Several forest fires burned again in Bageshwar

बागेश्वर के कई जंगलों में फिर धधकी आग

Sun, 14 Feb 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sun, 14 Feb 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Several forest fires burned again in Bageshwar

विज्ञापन

 यहां के जंगल एक बार फिर आग की चपेट में आ गए हैं। कांडा, पगना सहित कई जंगलों में रविवार को आग धधक गई। हालात यह हैं कि फायर सीजन शुरू होने से पहले ही आग से वनों में लाखों की वन्य संपदा राख हो चुकी है।
बागेश्वर में अधिकांश वन चीड़ के हैं।
इन जंगलों में लोग घास के लिए आग लगा देते हैं। वनों को आग से बचाने के लिए फरवरी माह से वन विभाग पहल शुरू करता है। लेकिन इस साल बारिश नहीं होने से जनवरी माह से ही कई वन आग की चपेट में आ गए। अब तक बागेश्वर सहित गरुड़, कांडा क्षेत्र के चीड़ के अधिकांश वनों में आग लग चुकी है।

विज्ञापन

 चार दिन पूर्व बारिश होने के बाद वनों की आग बुझ गई थी। इससे वन विभाग ने भी राहत की सांस ली। परंतु एक बार फिर वनों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार को कांडा और पगना क्षेत्र के वनों से दिन भर लपटें व धुंआ उठता रहा। वनों में आग लगने से पर्यावरण को  क्षति पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed