फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Seven wards including ICU were affected by water leakage

Bageshwar News: आईसीयू समेत सात वार्ड जल रिसाव के जद में आए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Seven wards including ICU were affected by water leakage
बागेश्वर के जिला अस्पताल का आईसीयू वार्ड। संवाद
बागेश्वर। जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल के आठ वार्ड में से सात वार्ड में पानी का रिसाव हाे रहा है। छत से पानी टपकने के कारण चार वार्ड में ताला लगा दिया गया है जबकि तीन वार्ड में मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। इनमें भी बरसात के पानी का रिसाव हो रहा है। बीते दो जून को बारिश के कारण जिला अस्पताल के दो वार्ड में पानी का रिसाव होने लगा था। शनिवार को रिसाव का दायरा बढ़कर सात वार्ड तक पहुंच गया। जल रिसाव के कारण आईसीयू, एचडीयू (उच्च निर्भरता इकाई), बुजुर्ग, बच्चा वार्ड की दीवारों में करंट दौड़ रहा है। इस वजह से चारों वार्ड में ताला लगा दिया गया है। जनरल, हड्डी और पुरुष वार्ड की दीवारों में भी पानी रिसने लगा है। जनरल वार्ड में सात, हड्डी वार्ड में चार और पुरुष वार्ड में चार मरीजों को भर्ती किया गया है। अव्यवस्थाओं के कारण पुरुष वार्ड में एक बुजुर्ग महिला को भर्ती करना पड़ा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के छह कक्षों में सुधारीकरण और नवीनीकरण का कार्य भी चल रहा है। आईसीयू वार्ड में एनबीएसयू (नवजात शिशु स्टेबलाईजेशन यूनिट) को स्थानांतरित किया गया था लेकिन शनिवार को आईसीयू वार्ड में जल रिसाव होने के कारण वार्ड को बंद कर दिया गया। एनबीएसयू का संचालन बुजुर्ग वार्ड में किया जा रहा है। अस्पताल में मरीजों के लिए गैलरी और ट्रामा सेंटर में 18 बेड के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन



-------

छत से पानी का रिसाव होने के कारण चार वार्ड बंद किए गए हैं। कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण यह हालात बने हुए हैं। मानसून आने से पहले ही संस्था को इस बारे में अवगत कराया गया था। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-डॉ. वीके टम्टा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल बागेश्वर।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed