फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Seven out of 15 roadways buses broke down

Bageshwar News: रोडवेज की 15 में से सात बस खराब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Seven out of 15 roadways buses broke down
बागेश्वर के रोडवेज डिपो बिलौना में खराब होकर खड़ीं बस। संवाद
छह बस रोडवेज स्टेशन में और एक मुनस्यारी में खड़ी, बागेश्वर से मुनस्यारी भेजे गए हैं मैकेनिक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। जिले में रोडवेज डिपो तो बन गया लेकिन व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आ रही हैं। आए दिन गाड़ियां खराब होकर खड़ी हो जाती हैं। बसों में आ रही खराबी से कई रूट की सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
रोडवेज डिपो से नौ बस सेवाएं संचालित हो रही हैं। डिपो के पास वर्तमान में 15 बस हैं। पुरानी और खराब बस के कारण लंबी दूरी की बस जिले के आंतरिक रूट पर नियमित संचालित नहीं हो पा रही है। बीते पांच महीने से आए दिन बस खराब हो रही हैं। डिपो की पांच बस लंबे समय से खराब हैं। मंगलवार को दो बस और खराब हो गई।
विज्ञापन

रोडवेज स्टेशन इंचार्ज केबी उपाध्याय ने बताया कि बिलौना डिपो में छह बस खराब होकर खड़ी हैं। दिल्ली-मुनस्यारी बस मुनस्यारी में खराब हो गई है। उसकी मरम्मत के लिए दो मैकेनिक भेजे गए हैं। डिपो में खराब बस को ठीक करने की जिम्मेदारी मात्र एक मैकेनिक पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------------------
बागेश्वर डिपो में अधिकतर पुरानी बस हैं जिनमें आए दिन खराबी आने से परेशानी हो रही है। खराब होने पर बसों को ठीक कर सभी रूट पर नियमित वाहन संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द डिपो को नई बस मिलने की उम्मीद है।
राजेंद्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक रोडवेज डिपो, बागेश्वर।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed