{"_id":"625b0d8811b70217f62a3db1","slug":"services-should-be-provided-in-kathpudia-bageshwar-news-hld4596911175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठपुड़ियाछीना क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता से हो निदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठपुड़ियाछीना क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता से हो निदान
बागेश्वर के कठपुड़ियाछीना में बैठक करते जन संघर्ष समिति के पदाधिकारी। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
बागेश्वर। जन संघर्ष समिति कठपुड़ियाछीना की बैठक में क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कठपुड़ियाछीना को अलग ब्लॉक बनाने की मांग उठाई। क्षेत्र की पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क आदि समस्याओं का जल्द निदान करने की शासन-प्रशासन से मांग की।
विज्ञापन
समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि लंबे समय से चल रहे संघर्ष के बावजूद कठपुड़ियाछीना को अलग ब्लॉक बनाने की मांग को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। पदाधिकारियों ने ब्लॉक की मांग के लिए फिर से आंदोलन की राह पकड़ने की बात कही। समिति ने कठपुड़ियाछीना में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराने, सौर ऊर्जा से संचालित जल संयंत्र लगाने की मांग की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छानी और बोहाला का उच्चीकरण, लोब, भाटगाड़ में ट्यूबवेल निर्माण, बौड़ी-धूराफाट पेयजल योजना से आपूर्ति सुचारु करवाने, नंदीगांव पंपगृृह का जीर्णोद्धार, कठपुड़ियाछीना में सहकारी समिति खोलने और प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत मोटर मार्ग निर्माण में ध्वस्त हुए पैदल रास्तों की मरम्मत कराने की मांग की। बैठक में महेश चंद्र मिश्रा, कमलाकांत मिश्रा, बलवंत सिंह, एनके मिश्रा, गोविंद सिंह मनकोटी, बालम सिंह नगरकोटी, देेवीदत्त मिश्रा, खीम सिंह मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।