फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Serious patients will soon get ICU facility in the district hospital

Bageshwar News: जिला अस्पताल में गंभीर रोगियों को जल्द मिलेगी आईसीयू की सुविधा

Fri, 27 Sep 2024 06:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 27 Sep 2024 06:22 PM IST
विज्ञापन
Serious patients will soon get ICU facility in the district hospital
बागेश्वर। जिला अस्पताल में गंभीर रोगियों को आईसीयू की सुविधा जल्द मिलेगी। अस्पताल प्रशासन की ओर से आईसीयू में सुधारीकरण कार्य कराया जा रहा है। अभी तक इसमें नवजात शिशुओं के लिए एनबीएसयू संचालित किया जा रहा था। इस कारण अन्य गंभीर रोगियों को आईसीयू की सुविधा नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में चल रहे सुधारीकरण और नवीनीकरण कार्य के तहत नवजात शिशु स्टेबलाईजेशन यूनिट (एनबीएसयू) में जुलाई माह में मरम्मत का कार्य शुरू किया गया था। नवजात शिशुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए अस्पताल प्रशासन ने यूनिट का संचालन आईसीयू में करने का निर्णय लिया। बीते बुधवार को को एनबीएसयू यूनिट का कार्य पूरा होते ही इसे आईसीयू से स्थानांतरित कर दिया गया है। पिछले ढाई महीने से गंभीर मरीजों को अस्पताल में आईसीयू की सेवा नहीं मिल पा रही थी। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा था। अब मरीजों को जिला अस्पताल में पूर्व की भांति आईसीयू के छह बेड की सुविधा सुचारू रूप से मिल सकेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डाॅ. एसपी त्रिपाठी ने बताया कि एनबीएसयू का संचालन पूर्व निर्धारित कक्ष में शुरू किया जा चुका है। आईसीयू में मशीनों का इंस्टॉलेशन कार्य चल रहा है। वार्ड में व्यवस्थाओं को दुरुस्त किए जाने के बाद मरीजों को जल्द आईसीयू की सुविधा मिल सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed