फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   September will elect six Board of Trade

छह सितंबर को होंगे व्यापार मंडल के चुनाव

Mon, 24 Aug 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर। Updated Mon, 24 Aug 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन

नगर व्यापार मंडल की चुनाव संचालन समिति की बैठक में चुनाव का कार्यक्रम तय कर लिया गया। नामांकन की प्रक्रिया 28 अगस्त से आरंभ हो जाएगी। मतदान रविवार छह सितंबर को होगा। संचालन समिति इसकी तैयारी में जुट जाएगी।

विज्ञापन


चुनाव संचालन समिति और व्यापारियों की आम बैठक रविवार को नुमाइशखेत स्थित दुर्गा पूजा भवन में हुई। आम राय के आधार पर चुनाव का संपूर्ण कार्यक्रम तय किया गया। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव, उप सचिव  सहित सभी पदों के लिए चुनाव होगा।
विज्ञापन


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की विक्री 28 और 29 अगस्त को कत्यूर बाजार में विशाल चौधरी के प्रतिष्ठान पर, नामांकन 30 अगस्त को 10 बजे से एक बजे तक दुर्गा पूजा भवन नुमाइशखेत में, नाम वापसी एक सितंबर को तीन बजे से पांच बजे तक दुर्गा पूजा भवन में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान छह सितंबर को नगर पालिका परिषद के सभागार में होगा। इसके लिए नौ बजे से दो बजे तक का समय तय किया गया है। शाम चार बजे से मतगणना होगी। देर शाम परिणाम भी निकल जाएंगे।


नामांकन शुल्क एक हजार रुपया तय किया गया है। बैठक की अध्यक्षता उमेश चंद्र साह ने की। बैठक में संचालन समिति के सदस्य नवीन लाल साह, सुरेश लाल साह, बृृज किशोर वर्मा, विशाल चौधरी सहित कई लोगों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed