फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sensation of finding dead bird in chest

छाती में मृत पक्षी मिलने से सनसनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sensation of finding dead bird in chest
बागेश्वर के छाती में मृत मिला पक्षी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में पक्षियों की अचानक मौत के मामले सामने आने लगे हैं। शुक्रवार को मनकोट के छाती में एक पक्षी मृत मिला। जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। पक्षी की मौत को लेकर लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं। बर्ड फ्लू की आशंका से भी लोग डरे हुए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर के आसमान में उड़ रहा ब्लू विसलिंग थ्रस्ट पक्षी अचानक फड़फड़ा कर गिर गया था। लोगों के पास पहुंचने तक उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पशुपालन विभाग ने पक्षी का सैंपल लेकर जांच के लिए बरेली भेजा। अभी उस सैंपल की जांच का नतीजा भी नहीं आया है और जिले में उसी तरह के एक और पक्षी की मौत हो गई।
विज्ञापन

दो दिनों में दो पक्षियों की मौत के बाद लोग सहमे हैं। छाती गांव के रमेश चंद्र ने बताया कि पक्षी औंधा गिरा था। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में इससे पूर्व इस तरह से पक्षी के मरने की कोई जानकारी नहीं थी। अचानक से पक्षी की मौत के बाद लोगों में डर पनप रहा है। ग्रामीणों ने पशुपालन विभाग से पक्षी का सैंपल लेकर जांच करने की मांग की है। इधर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उदय शंकर ने कहा कि मरने वाले वन्य पक्षी हैं। जिनकी जानकारी जुटाने के लिए वन विभाग से कहा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed