फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Senior Citizen Will Caste Vote from april 8

Bageshwar News: 85 साल से अधिक आयु वाले आठ से दस तक करेंगे मतदान

Sat, 06 Apr 2024 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 06 Apr 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Senior Citizen Will Caste Vote from april 8
बागेश्वर। लोकसभा चुनाव में 85 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता आठ से दस अप्रैल तक मतदान करेंगे। मतदान कार्मिक इन मतदाताओं के घर जाकर मतदान कराएंगे। इस अवधि में वोट डालने से छूटे मतदाताओं को 11 से 13 अप्रैल तक मतदान कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकरी अनुराधा पाल ने कपकोट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को उप कोषागार कपकोट और कांडा, बागेश्वर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को कोषागार बागेश्वर से दो तालक में पोस्टल बैलेट मतपत्र और अन्य अभिलेखों को जमा कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट को मतदान प्रक्रिया को निर्धारित एसओपी के तहत कराने और एसपी को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने को कहा है। जिले में 85 साल से अधिक आयु के 2038 मतदाता पंजीकृत हैं। जिन लोगों ने फार्म 12 डी भरा होगा, उन्हें ही घर पर मतदान की सुविधा का लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed