{"_id":"6416f68c44455ab3a90f560d","slug":"seeri-road-in-kapkot-bageshwar-news-c-8-1-86871-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सीरी सड़क के निर्माण कार्य में कई खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सीरी सड़क के निर्माण कार्य में कई खामियां
Sun, 19 Mar 2023 09:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 19 Mar 2023 09:19 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के सीरी निर्माणाधीन सड़क की दीवार से सीमेंट निकालकर दिखाते क्षेत्र प्रमुख गोविंद सिंह
- फोटो : बागेश्वर के सीरी निर्माणाधीन सड़क की दीवार से सीमेंट निकालकर दिखाते क्षेत्र प्रमुख गोविंद सिंह दानू। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कपकोट के ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने शनिवार को सड़क निर्माण एजेंसी वॉप्कोस के अभियंताओं के साथ निर्माणाधीन सीरी मोटर मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क निर्माण में कई खामियां मिलीं।
ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि कपकोट-तेजम मोटर मार्ग से सीरी गांव के लिए 6,56,19,000 रुपये की लागत की 11.10 किमी लंबी सड़क मंजूर हुई थी। एक अक्तूबर 2020 को इसका निर्माण कार्य शुरू किया गया था। यह कार्य 31 मार्च 2022 तक पूरा होना था लेकिन सालभर बाद भी सड़क अधूरी है। क्षेत्र पंचायत की बैठक में सड़क निर्माण में धांधली की शिकायत कई बार उठी। संबंधित क्षेत्र पंचायत सदस्य ने 14 बिंदुओं का शिकायतीपत्र दिया था।
इसकी जांच के लिए अभियंताओं और जनप्रतिनिधियों ने सड़क का मुआयना किया। इसमें शिकायत सही पाई गई। सड़क के शुरुआत के दो किमी हिस्से में तीन जगह स्क्रबर बनने थे लेकिन उनकी जगह पर कॉजवे बनाए जा रहे थे। यह सड़क समरेखन (एलाइनमेंट) के हिसाब से नहीं काटी गई है। मोटर मार्ग का निर्माण सुविधानुसार किया गया है। इस कारण वन संपदा, पेयजल लाइन, बिजली के पोल, लघु सिंचाई की नहर, कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है। डंपिंग जोन बनाकर मनमर्जी से मलबे का निस्तारण किया गया है।
विज्ञापन
स्क्रबर, सुरक्षा दीवार, कॉजवे में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग होना पाया गया। प्रमुख ने सड़क की उच्चस्तरीय जांच कराने की बात कही है। निरीक्षण में वॉप्कोस के ईई विशन लाल, एई वी सिंह, जेई हेम जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रवीन कोरंगा आदि थे।

बागेश्वर के सीरी निर्माणाधीन सड़क की दीवार से सीमेंट निकालकर दिखाते क्षेत्र प्रमुख गोविंद सिंह - फोटो : बागेश्वर के सीरी निर्माणाधीन सड़क की दीवार से सीमेंट निकालकर दिखाते क्षेत्र प्रमुख गोविंद सिंह दानू। संवाद