फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Seeking to block Ktpudiacina

कठपुड़ियाछीना को ब्लॉक बनाने की मांग

Fri, 02 Dec 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Fri, 02 Dec 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Seeking to block Ktpudiacina
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
 काफलीगैर तहसील के चार न्याय पंचायतों के 49 ग्राम पंचायतों को मिलाकर कठपुड़ियाछीना को अलग ब्लाक बनाने की मांग को लेकर क्षेत्र के विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने तहसील प्रांगण में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।  सभा में वक्ताओं ने कहा कि अलग ब्लॉक बने बगैर क्षेत्र का विकास कतई संभव नहीं है। उन्होंने विधायक चंदन राम दास के माध्यम से केंद्र सरकार और तहसीलदार दया चंद्र टम्टा के माध्यम से प्रदेश शासन को ज्ञापन भेजा। 

शुक्रवार को कठपुड़ियाछीना ब्लॉक जन कल्याण समिति के बैनर तले समिति के अध्यक्ष नरेंद्र रावत के नेतृत्व में जोरदार नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला। सभा में वक्ताओं ने कहा कि इस क्षेत्र के गांवों से बागेश्वर ब्लॉक की दूरी पांच से 45 किमी दूर है। वहां आने जाने में सभी को परेशानी होती है। अधिकारियों के गांवों के भ्रमण पर नहीं आने के कारण ग्रामीणों को विकास योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। गांवों के विकास पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। वक्ताओं ने कहा कि यदि ब्लॉक का शीघ्र गठन नहीं हुआ तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। जुलूूस और प्रदर्शन करने वालों में जिला पंचायत सदस्य रवि रौतेला, बीडीसी सदस्य भूपाल रौतेला, ओम प्रकाश टम्टा, किशन मेहता, मदन मोहन पंत, एनके मिश्रा, गोपाल दत्त मिश्रा, संतोश कुमार, हरीश जनौटी, नाथ लाल टम्टा, दयाल कांडपाल आदि शामिल थे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed