{"_id":"69f8d495c9372977ef027158","slug":"security-wall-and-culvert-will-be-constructed-on-dharamghar-basti-motor-road-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-124576-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: धरमघर-बास्ती मोटर मार्ग पर सुरक्षा, दीवार व कल्वर्ट बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: धरमघर-बास्ती मोटर मार्ग पर सुरक्षा, दीवार व कल्वर्ट बनेंगे
Mon, 04 May 2026 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 04 May 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रहे धरमघर-सनगाड़-बास्ती मोटर मार्ग के सुधारीकरण की दिशा में लोक निर्माण विभाग ने कदम बढ़ाए हैं। मार्ग के किलोमीटर आठ से नौ के बीच जल निकासी के लिए कल्वर्ट और सुरक्षा दीवारों का निर्माण किया जाएगा।
जिला योजना के तहत इस कार्य के लिए 10 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। वर्तमान में इस मोटर मार्ग की स्थिति काफी दयनीय बनी हुई है। सड़क किनारे सुरक्षा दीवार न होने से भूस्खलन का खतरा बना रहता है।
कल्वर्ट के अभाव में बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है। जलभराव के कारण सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं जिससे वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को इस संकरे ओर खराब पैच पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीणों की ओर से लंबे समय से इस मार्ग की मरम्मत की मांग की जा रही थी। अब विभाग ने सड़क की मरम्मत के लिए कवायद शुरू कर दी है। टेंडर प्रकिया पूरी होने के बाद निर्माण शुरू होगा।