फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   SDRF center

एक साल बाद भी स्थापित नहीं हो सका एसडीआरएफ

Thu, 14 Apr 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Thu, 14 Apr 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
SDRF  center
यहां बनेगा एसडीआरएफ केंद्र - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। यह जिला जहां भूकंप की दृष्टि से सबसे खतरनाक जोन पांच में आता है। यहां बाढ़, भूस्खलन की भी संवेदनशीलता है। बारूद के ढेर में बसे लोगों की इन आपदाओं के आते ही रात की नींद और दिन का चैन छिन जाता है। दैवी आपदाओं से जिले में हर बार जन, धन, पशुओं की हानि होते रहती है। शासन ने इन आपदाओं से होने वाली क्षति का आकलन करते हुए पिछले वर्ष पटवारी क्षेत्र खुनौली के ढाल मल्ला में स्टेट डिजास्टर रेस्क्यू फोर्स (एसडीआरएफ) की स्थापना का निर्णय लिया था। प्रशासन ने एसडीआरएफ को भूमि भी हस्तांतरित कर दी है, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। लोगों ने शासन से इस महत्वपूर्ण कार्य के निर्माण के लिए शीघ्र ही बजट मंजूर करने की मांग की है। 

विज्ञापन


 यह जिला सदियों से दैवी आपदाओं का प्रमुख केेंद्र रहा है। बाढ़ भूस्खलन से मकानों के टूटने से मलबे में कई लोग, पशु दब जाते हैं। उनका समय पर रेस्क्यू न होने पर अकाल मृत्यु हो जाती है। अनेक लोग आसमान छूते नदियों, गधेरों की तेज धार में बहने, कई के घंटों तक फंसे होने से मृत्यु हो जाती है। भूस्खलन की दृष्टि से यह जिला जोन पांच में आता है। भविष्य में रिएक्टर स्केल पर पांच से ऊपर के झटके आने पर कई लोगों के हताहत होने से कोई नहीं रोक पाएगा। यदि मलबे में फंसे लोगों को समय पर बाहर नहीं निकाला जा सका तो मलबे में ही उनके भी दम घुटने से कोई नहीं रोक सकेगा।
विज्ञापन


इन आपदाओं से होने वाली संभावित क्षति का आकलन करके पिछले वर्ष सूबे के तत्कालीन मुख्य सचिव राकेश शर्मा ने कपकोट के बीडीसी सभागार में शासन में संबंधित सचिवों, जिला, तहसील स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। इसमें वहां के विधायक ललित फर्स्वाण भी शामिल थे। बैठक में मुख्य सचिव शर्मा ने प्रशासन को एसडीएफ की स्थापना के लिए कांडा क्षेत्र में भूमि तलाशने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव के निर्देश पर डीएम भूपाल सिंह मनराल, एसपी एनएस नपलच्याल ने कांडा तहसील से लगे पॉलिटेक्निक के पास पटवारी क्षेत्र खुनौली के ढाल मल्ला की जमीन को एसडीआरएफ की स्थापना के लिए उपयुक्त पाया। लोगों को विश्वास था कि शासन इसके निर्माण के लिए शीघ्र बजट मंजूर करके निर्माण कार्य शुरू करा देगा, लेकिन एक साल बाद भी निर्माण के नाम पर कुछ भी नहीं हो सका है। यहां जिस तरह से आए दिन भूकंप के झटके आ रहे हैं और कुछ समय बाद बरसात का सीजन आने वाला है लोगों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed