{"_id":"589e0f7d4f1c1b7b0d379055","slug":"science-math-aptitude-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी कांडा में विज्ञान, गणित अभिरुचि कार्यक्रम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी कांडा में विज्ञान, गणित अभिरुचि कार्यक्रम
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 11 Feb 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता रैली
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) के तहत राजकीय आदर्श जीआईसी कांडा में विज्ञान, गणित अभिरुचि कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में रोहित, भरत, मनीष, सचिन रहे पहले स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य शिव प्रसाद आर्य ने अव्वल प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने बच्चों से वैज्ञानिक सोच पैदा करने, गणित विषय में अभिरुचि रखने को कहा। परिश्रमी बच्चे हर क्षेत्र में आगे रहते हैं। प्रतियोगिताएं प्रवक्ता राजेश कुमार जोशी, राजेंद्र प्रसाद टम्टा के निर्देशन में हुई। इसमें विद्यालय के शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विद्यालय सभागार में विज्ञान, गणित अभिरुचि कार्यक्रम के तहत हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के मॉडल प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में रोहित कुमार, अशोक भौर्याल, राकेश कुमार ने क्रमश: पहला, दूूसरा, तीसरा, सब जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में भरत चंदोला, विशाल आर्या, दीपक कुमार ने क्रमश: पहला, दूूसरा, तीसरा, जूनियर वर्ग की चार्ट प्रतियोगिता में मनीष पंत, राहुल कुमार, विनय चंदोला ने क्रमश: पहला, दूूसरा, तीसरा, सब जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में विजय कुमार, हिमांशु बिष्ट, करन कुमार ने क्रमश: पहला, दूूसरा, तीसरा, प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में सचिन पिल्खवाल, शैलेश सिंह कार्की, विशाल आर्या ने क्रमश: पहला, दूूसरा, तीसरा स्थान पाया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक भारत भूषण परिहार, विपिन कुमार, दीपशिखा ग्रोवर, राजेश कुमार जोशी, संजय जोशी थे।
विज्ञापन