फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   School children were informed about the consequences of cyber crime and drug addiction

स्कूली बच्चों को दी साइबर अपराध और नशे के दुष्परिणामों की जानकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
School children were informed about the consequences of cyber crime and drug addiction
कांडा में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते थानाध्यक्ष। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कांडा और बैजनाथ पुलिस ने स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को साइबर अपराध और नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। छात्र-छात्राओं से यातायात नियमों का पालन करने को कहा। उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

बैजनाथ के थानाध्यक्ष पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एडम्स पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम किया। थानाध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं को मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से हो रही ठगी के बारे में बताया। उन्हें किसी भी तरह के अनजाने फोन कॉल के बहकावे में आकर व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने को कहा। इधर कांडा में थानाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद ने एबडियल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले नुकसान बताए। नशा सेवन को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने को कहा। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों की भी जानकारी दी। शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर 100, 112, 1090 और 1098 की भी जानकारी दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed