{"_id":"584c40ab4f1c1b1375449170","slug":"scholarship-awarded-to-meritorious-in-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 टॉपरों को बांटी 13600 रुपए की छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 टॉपरों को बांटी 13600 रुपए की छात्रवृत्ति
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 10 Dec 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में मेधावी को मिली छात्रवृत्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। गंगा चंदोला दातव्य न्यास का वार्षिक समारोह संपन्न हुआ। न्यास के अध्यक्ष अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य जगन्नाथ चंदोला ने अपनी दिवंगत पत्नी गंगा चंदोला की स्मृति में जिले के विभिन्न विद्यालयों के 17 मेधावी बच्चों के लिए कुल 13600 रुपए की छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार तेवाड़ी ने बच्चों से कहा कि आज का समय प्रतियोगिता का है। उन्हें मंजिल पाने के लिए दिन-रात एक करने को कहा।
विज्ञापन
नगर के विक्टर मोहन जोशी जीआईसी में प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य तेवाड़ी ने अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य चंदोला के कार्य की सराहना कर दूसरों के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने न्यास की ओर से उपलब्ध कराई गई छात्रवृति की धनराशि अपने विद्यालय, जीजीआईसी बागेश्वर, आदर्श जीआईसी कांडा, जीजीआईसी कांडा, विवेकानंद इंटर कॉलेज मंडलसेरा के तीन तीन हाईस्कूल, इंटर के टॉपरों, गृहपरीक्षा स्तर पर टॉपर समेत सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल चौरासि के दो छात्रों में हरेक को आठ सौ रुपए के हिसाब से कुल 13600 रुपए की छात्रवृत्ति भेंट की।
विज्ञापन
चंदोला ने कहा कि न्यास छात्रों के अभिप्रेरण के लिए हर साल छात्रवृत्ति बांटी जाती है। इसके तहत इन स्कूलों के अलावा एक नए स्कूल को छात्रवृत्ति के लिए शामिल किया जाता है। उन्होंने सभी के सहयोग के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में गंगा चंदोला को भावपूर्वक याद किया गया। जीआईसी के प्रवक्ता दीप चंद्र जोशी ने संचालन किया। वहां शिक्षक कर्मचारी, छात्रों समेत बीएड प्रशिक्षु शिक्षक थे।
विज्ञापन