बागेश्वर। जन शिक्षण संस्थान के सहयोग से नेहरू युवा केंद्र की ओर से देशभक्त और राष्ट्र निर्माण विषय पर हुई जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में सौरभ जोशी, लता प्रसाद व हिमांशु पांडे ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को क्रमश: पांच हजार, दो हजार, एक हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रो. डॉ. शालिनी पाठक ने कहा कि सभी में कुछ न कुछ प्रतिभा होती है। उसे बाहर निकालने की जरूरत है। संस्थान के निदेशक डॉ. जितेंद्र तिवारी, नेहरू युवा केंद्र के प्रभारी भक्त दर्शन बिष्ट, डॉ. किरन दानू, रमेश चंद्र, छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी, उपाध्यक्ष जयदीप कुमार, कोषाध्यक्ष सचिन कठायत, मनीष कुमार, भूपाल चंद आदि थे।