{"_id":"a5977d7f34521242f0ca87e48b024963","slug":"saru-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू नदी में बनेंगे 20 लाख के चार घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू नदी में बनेंगे 20 लाख के चार घाट
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (बागेश्वर)।
Updated Thu, 18 Feb 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागनाथ मंदिर के समी सरयू में 20 लाख की लागत से चार घाटों का निर्माण होगा। इसके लिए नगरपालिका की ओर से टेंडर हो चुके हैं। घाटों के बनने से स्थानीय जनता के साथ ही विभिन्न धार्मिक कार्यों के लिए यहां आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
मालूम हो कि सरयू और गोमती संगम में तो घाट बने हैं, परंतु नुमाइशखेत की ओर अभी तक घाटों का निर्माण नहीं हुआ है। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए नगरपालिका ने इस स्थान पर चार घाटों का निर्माण करने का प्रस्ताव तैयार किया।
विज्ञापन
इसके निर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है। शासन की ओर से 20 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत होने के बाद नगरपालिका ने टेंडर लगा दिए हैं। इन घाटों के निर्माण के साथ ही नगरपालिका सरयू संगम के ठीक सामने गिरने वाले नाले को भी नीचे की ओर डायवर्ट करेगी। इससे संगम स्थल साफ सुथरा रह सकेगा।
विज्ञापन
सरयू नदी में नुमाइशखेत की ओर पांच-पांच लाख की लागत से चार घाटों का निर्माण किया जाएगा। चारों घाट आपस में ज्वाइंट रहेंगे। इसके टेंडर हो गए हैं। शीघ्र ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके निर्माण से लोगों को सुविधा मिलेगी।
- ईश्वर सिंह रावत, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका।