{"_id":"59b186714f1c1bea7f8b4c1b","slug":"sarpanchs-requested-for-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों ने पंचायतों को अधिकार संपन्न बनाने की मांग उठाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों ने पंचायतों को अधिकार संपन्न बनाने की मांग उठाई
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
बैठक में मौजूद सरपंच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधानों के जिला सम्मेलन में ग्राम पंचायतों को अधिकार संपन्न बनाने और उनके अधीन 29 विभागों का संचालन शीघ्र सौंपने की मांग की गई। पूर्व मंत्री और संगठन के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष सुरेश आर्य ने कहा कि पंचायतों के विकास के बगैर देश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने प्रधानों से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने को कहा।
यहां एक होटल में हुई अखिल भारतीय प्रधान संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आर्य ने कहा कि पंचायतों को अपेक्षित बजट नहीं मिलने से गांवों से पलायन बढ़ रहा है, जो गंभीर चिंता की बात है। राष्ट्रीय संयोजक केआर आर्य ने कहा कि पंचायतों की मजबूती से ही समस्याओं के निराकरण में तेजी आएगी। संगठन के यूपी इकाई के अध्यक्ष राम सेवक भारती ने कहा कि पंचायतों के सशक्त होने से ही समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को विकास का लाभ मिल सकता है।
प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कोरंगा ने संगठन स्तर पिछले दिनों देहरादून में मुख्यमंत्री को दिए मांग पत्र के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ ग्राम प्रधान नवीन ममगाई की अध्यक्षता में हुए सेमिनार में प्रधानों ने 14वें वित्त आयोग से मिलने वाले बजट में कटौती नहीं करने, पंचायत प्रतिनिधियों को आईटी और प्रशासन का प्रशिक्षण देने, ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, वार्ड सदस्यों को सम्मानजनक मानदेय देने, पलायन, गरीबी और बेरोजगारी पर प्रभावी तौर पर अंकुश लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन
संचालन राष्ट्रीय संस्थापक प्रभारी नरेश यादव ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कैलाश गढ़िया, ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश टंगड़िया बागेश्वर, आनंद मेहता, आनंद प्रकाश, हंशी ड्याराकोटी, अनीता टम्टा, सवित नगरकोटी, कैलाश पांडे, मधन सिंह समेत कई ग्राम प्रधान थे।