फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sarayu in Bageshwar

कपकोट में भारी बारिश, सरयू का जलस्तर बढ़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Sarayu in Bageshwar
बागेश्वर में उफान पर आई सरयू नदी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में भारी बारिश के कारण सरयू नदी उफान पर आ गई है। कपकोट ब्लॉक में भारी बारिश के कारण नौ सड़कें बंद हो गईं हैं। सड़कों पर मलबा और बोल्डर गिरने से यातायात बाधित हो गया है। लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कपकोट में 117.50 मिमी और गरुड़ में 5.00 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

भारी बारिश के कारण कपकोट के दुर्गम क्षेत्रों में रास्ते, खेत, सुरक्षा दीवार आदि को काफी नुकसान पहुंचा है। आपदा विभाग के अनुसार शामा-लीती-गोगिना सड़क में किमी छह और सात पर मलबा आने के आवाजाही बाधित है। शामा-नाकुरी सड़क किमी 12 पर, बघर सड़क किमी सात पर, बदियाकोट सड़क किमी 10 पर, रिखाड़ी-वाछम सड़क किमी छह, 23 और 24 पर मलबा आने के कारण अवरुद्ध है। भयूं-गडेरा सड़क किमी 13, 14 पर, शामा-लीती सड़क किमी छह पर, कपकोट-पिंडारी सड़क किमी 17 पर मलबा आने के कारण बंद है। पोथिंग-शोभाकुंड सड़क किमी छह पर मलबे के कारण बंद है। सड़क बंद होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यातायात बाधित होने से लोगों के जरूरी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। आपदा विभाग का कहना है कि संबंधित विभागों की ओर से सड़क खोलने के लिए जेसीबी मशीनें भेजी गई हैं। जल्द सड़कों को आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया जाएगा। सरयू का जलस्तर 867.40 मीटर और गोमती का जलस्तर 862.50 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed