{"_id":"57780a534f1c1b797179c104","slug":"sarayu-floods","type":"story","status":"publish","title_hn":" कपकोट में 78, गरुड़ में हुई 45 एमएम वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट में 78, गरुड़ में हुई 45 एमएम वर्षा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
सरयू में आई बाढ़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। शनिवार को कपकोट में 78, गरुड़ में 45 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के भीतर प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
बागेश्वर जिले में शुक्रवार की रात से बारिश शुरू हुई। यह क्रम शनिवार को भी बना रहा। दिन भर हल्की बारिश जारी रही। लगातार बारिश से सरयू, गोमती का जलस्तर सामान्य से अधिक रहा। गाड़-गधेरे, नाले भी उफान पर आ गए। बागेश्वर की तुलना में कपकोट, गरुड़ में अधिक बारिश हुई।
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक कपकोट में 78 एमएम, गरुड़ में 45 एमएम, बागेश्वर में 35 एमएम वर्षा मापी गई। शनिवार की सुबह सरयू नदी का जल स्तर 866.70 मीटर, गोमती का जलस्तर 863.60 मीटर मापा गया।
विज्ञापन
अगले 48 घंटों के भीतर मौसम विभाग की ओर से भारी वर्षा की चेतावनी के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। एडीएम एसएस जंगपांगी ने सभी अधिकारियों, फील्ड स्तर के कर्मचारियों को क्षेत्र में बने रहने के निर्देश दिए हैं।