फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sarayu fine of one thousand rupees so dirty

सरयू को गंदा किया तो एक हजार रुपए का जुर्माना

Thu, 05 Jan 2017 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Thu, 05 Jan 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
Sarayu fine of one thousand rupees so dirty
सरयू नदी किनारे लगा चेतावनी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
उत्तरायणी पर्व पर सरयू नदी को साफ करने के लिए अभियान जोरों पर है। नगर पालिका ने जगह-जगह पर कूड़ा न डालने के चेतावनी बोर्ड लगाए हैं। इसके अलावा पर्यावरण मित्रों को भी नजर रखने को कहा गया है। जो भी व्यक्ति नदी में कूड़ा डालता पाया जाएगा उससे एक हजार रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा। नदी किनारे धार्मिक कार्यों के लिए बनाए घाटों पर कपड़े धोने, साबुन से नहाने और कपड़े सुखाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन सरयू-गोमती संगम पर पवित्र स्नान होगा। लोग इस संगम पर पवित्र स्नान करें इसके लिए अमर उजाला की ओर से लोगों को जागरूक करने को लेकर व्यापक मुहिम चलाई गई थी। जिला प्रशासन और नगर पालिका ने भी इस पर जरूरी कदम उठाते हुए सफाई अभियान चलाया है। स्वच्छता समिति की देखरेख में सरयू नदी में पर्यावरण मित्र तैनात किए हैं। नगर पालिका ने नदी और आसपास सफाई रखने को लेकर घाट क्षेत्र में चेतावनी बोर्ड लगा दिए हैं।
विज्ञापन


इसमें नदी में कूड़ा डालने, घाटों में कपड़े धोने और कपड़े सुखाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी लिखी गई है। इस तरह के लोगों से एक हजार रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा। दुबारा पकड़े जाने पर दो हजार का जुर्माना और अन्य कार्रवाई भी की जाएगी। प्रशासन ने जागरूक लोगों से नदी में कूड़ा डालने वालों की फोटो 9897108634 नंबर पर भेजने को कहा है। इससे पूर्व जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने निरीक्षण के दौरान स्नान घाट में कपड़े धोने पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed