फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sarayu began to clean the accumulated garbage

 सरयू में जमा कूड़ा साफ करने का काम शुरू

Fri, 16 Dec 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Fri, 16 Dec 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Sarayu began to clean the accumulated garbage
सरयू - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
मोक्षदायिनी सरयू नदी से कूड़ा करकट को साफ करने का काम शुरू हो गया है। नगरपालिका की ओर से तैनात पर्यावरण मित्रों ने कई स्थानों पर जमा कूड़ा करकट को हटाया। अब पालिका नदी में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाएगी। 
सरमूल से निकलने वाले सरयू नदी लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। उत्तरायणी पर्व के अवसर पर हजारों लोग बागेश्वर के सरयू गोमती संगम पर पवित्र स्नान के लिए आते हैं, लेकिन लोगों ने इस नदी को कूड़ा करकट डालकर दूषित कर दिया है। नदी में इस समय हजारों टन कूड़ा करकट जमा है। उत्तरायणी पर्व में लोग पवित्र स्नान कर सकें इसके लिए अमर उजाला की ओर से सरयू को कूड़ामुक्त करने को लेकर अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर के सातों वार्डों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की कूड़ा निस्तारण की समस्याओं व मजबूरियों को जानने के प्रयास किए गए। साथ ही लोगों से नदी में कूड़ा न डालने की अपील भी की गई। इस अभियान के चलने के बाद आखिरकार नगरपालिका ने सरयू को साफ करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। दो दिनों से नदी की सफाई में तैनात पर्यावरण मित्रों द्वारा नदी के किनारे जमा कूड़ा करकट को निकालकर निस्तारित किया जा रहा है। अब नदी में कूड़ा करकट न जाय इसके लिए नगरपालिका भी जागरूकता अभियान चलाएगी। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों व नदियों सहित अन्य स्थानों में कूड़ा डालना अपराध की श्रेणी में आता है। शीघ्र ही सरयू के किनारे कूड़ा न डालने से संबंधित चेतावनी बोर्ड भी लगाए जाएंगे। यदि कोई कूड़ा डालते हुए पकड़ा गया तो नगरपालिका एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


पॉलीथिन के खिलाफ भी चलेगा अभियान
बागेश्वर। पॉलीथिन के कारण सबसे अधिक गंदगी होती है। कई बार प्रतिबंध लगाने के बाद भी बागेश्वर नगर में पॉलिथीन का प्रयोग बंद नहीं हो रहा है। बागेश्वर के गली मोहल्लों से लेकर सरयू और गोमती में भी पॉलिथीन की नजर आती हैं। पॉलिथीन में बांधकर नदी में डाला गया कचरा लंबे समय तक पानी और पर्यावरण को दूषित करता रहता है। पॉलिथीन कचरे के कारण श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतें होती है। इसको देखते हुए डीएम मंगेश घिल्डियाल ने नगरपालिका से पॉलिथीन बंद करने के लिए अभियान चलाने को कहा है। डीएम के निर्देश के बाद पालिका ने सभी व्यापारियों से पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने को कहा है। पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

16 बीजीएस 16 पी - बागेश्वर की सरयू में कूड़ा साफ करते पर्यावरण मित्र। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed