फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Saneti-Bikodi motorway passes traffic from one week after debris

सनेती-बैकोड़ी मोटर मार्ग में मलबा आने से एक सप्ताह से यातायात बंद 

Wed, 26 Jun 2019 11:35 PM IST
दीपक नेगी बागेश्वर।
बागेश्वर। Published by: दीपक नेगी Updated Wed, 26 Jun 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
Saneti-Bikodi motorway passes traffic from one week after debris
सनेती-बैकोड़ी मोटर मार्ग में कासिम देव मंदिर के पास सड़क में पड़ा मलबा। - फोटो : अमर उजाला
 कपकोट ब्लाक के अंतर्गत सनेती-बैकोड़ी मोटर मार्ग में सनेती में कासिम देव मंदिर के पास सड़क में मलबा आने से मोटर मार्ग पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ा है। तीन दिन पहले हुई बारिश में इस स्थान पर सड़क का एक हिस्सा ढह गया। इससे दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बैठक कर सड़क से मलबा जल्द हटाने की मांग की है। उन्होंने सड़क की स्थिति जल्द ठीक नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


सनेती-बैकोड़ी मोटर मार्ग खड़ाईजड़, सनेती, बैकुड़ी, कोली आदि गांवों गांवों को जोड़ता है। कासिम देव मंदिर के पास सड़क में मलबा आ गया है। इस कारण मोटर मार्ग पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ा है। इस स्थान पर सड़क का एक हिस्सा बारिश में ध्वस्त हो गया है। जिससे सड़क काफी संकरा हो गई है। मोटर मार्ग के बंद होने से लोगों को आवाजाही करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को नजदीकी स्टेशन तक पहुंचने के लिए दो से तीन किमी दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है। खासकर प्रसव पीड़िता और रोगियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि मोटर मार्ग में पड़ा मलबा जल्द नहीं हटाया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक में सुंदर सिंह बाफिला, धन सिंह बाफिला, मुलायम सिंह, भूपेंद्र सिंह, आनंदी बाफिला, कमल सिंह आदि मौजूद थे। इधर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजय कुमार पांडे ने बताया कि जेई को मौके पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed