फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sampling is not being increased despite increasing corona infection in the district

Bageshwar News: जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बावजूद नहीं बढ़ाई जा रही सैंपलिंग

Sat, 22 Apr 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 22 Apr 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Sampling is not being increased despite increasing corona infection in the district
बागेश्वर। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ने के बावजूद सैंपलिंग में तेजी नहीं आ रही है। वर्तमान में चार अस्पतालों में कोविड जांच की जा रही है। इनमें से दो अस्पतालों में ही अधिकांश जांच हो रही हैं। विगत 10 अप्रैल से अब तक जिले में 21 संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमें से 10 स्वस्थ हो गए हैं। 11 आइसोलेशन में हैं। संक्रमितों में अधिकांश कांडा तहसील क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन

अप्रैल में कोविड संक्रमण का पहला मामला कांडा सीएचसी में आया था और एक युवक में संक्रमण पाया गया। इसके बाद जिला अस्पताल में तीन लोगों में संक्रमण मिला। कांडा सीएचसी में हुई जांच में अब तक 13 लोगों में संक्रमण पाया गया है, बाकी संक्रमितों की जांच जिला अस्पताल में हुई है। बैजनाथ और कपकोट सीएचसी में अब तक एक भी मरीज में संक्रमित नहीं मिला है। इन अस्पतालों में कोविड मरीजों का नहीं मिलने को सैंपलिंग की कमी माना जा रहा है।
विज्ञापन

कहने को स्वास्थ्य विभाग जिला अस्पताल, कांडा, बैजनाथ और कपकोट सीएचसी में सैंपलिंग करने की बात कर रहा है, लेकिन रोजाना औसतन 20 लोगों के सैंपल लेकर जांच की जा रही है। जिस गति से जिले में मौसमी बुखार बढ़ रहा है और कम सैंपल में भी कोविड संक्रमित मिल रहे हैं। निश्चित ही सैंपलिंग बढ़ने पर पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह में हुई कोविड जांच
बागेश्वर। जिले के अस्पतालों में विगत 14 अप्रैल को 16 लोगों की कोविड जांच की गई थी। 15 अप्रैल को 28, 17 को 21, 18 को 34, 19 को 27, 20 को 21 और 21 अप्रैल को 16 लोगों के सैंपल लेकर कोरोना जांच की गई।

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर जिला अस्पताल और तीनों सीएचसी में सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। अगले सप्ताह से कोविड जांच में तेजी लाई जाएगी। सैंपलिंग केंद्र बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा। - डॉ. डीपी जोशी, सीएमओ, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed