फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Samples of 75 chickens from seven poultry farms sent for investigation

सात पोल्ट्री फार्मों से 75 मुर्गियों के सैंपल जांच को भेजे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Samples of 75 chickens from seven poultry farms sent for investigation
गरुड़ में मुर्गी का सैंपल लेते पशुपालन विभाग के कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले की सात पोल्ट्री फार्मों से 75 मुर्गियों के सैंपल बर्ड फ्लू बीमारी की जांच के लिए आईवीआरआई लैब (बरेली) भेजे गए हैं। बीमारी के संक्रमण को रोकने के लिए तीनों ब्लॉकों में रेपिड रिस्पांस टीमों को गठन किया गया है। एक टीम में डॉक्टर समेत सात लोगों की तैनाती की गई है। हालांकि अभी जिले में बर्ड फ्लू या किसी अन्य पक्षी की संदिग्ध मौत का मामला सामने नहीं आया है, लेकिन पशुपालन विभाग बीमारी को लेकर सतर्क है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उदय शंकर ने बताया कि बर्ड फ्लू को लेकर पशु पालन विभाग अलर्ट पर है। तीनों ब्लॉकों में रेपिड रिस्पांस टीमें अलर्ट मोड पर है। एक टीम में डॉक्टर, कर्मचारी समेत सात लोग तैनात किए गए हैं। यदि बर्ड फ्लू से जुड़ा कोई मामला आता है, तो टीम उस पर शीघ्र कार्यवाही करेगी। एहतियात के तौर पर जिले के सात पोल्ट्री फार्मों से 75 मुर्गियों के सैंपल बरेली स्थित आईवीआरआई लैब में भेजे गए हैं। डॉ. ज्योति पूना ने बागेश्वर, गरुड़, कपकोट ब्लॉक के सात पोल्ट्री फार्मों से मुर्गियों के सैंपल एकत्र किए। इनको जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

डॉ. उदय शंकर ने पोल्ट्री फार्म संचालकों से फार्म के आस-पास बड़े पेड़ों की छटाईं करने को कहा है, ताकि जंगली पक्षी उन पर बैठ कर पोल्ट्री फार्म में बीट ना कर सकें। साथ ही साफ सफाई का ध्यान रखने और पालतू या जंगली पक्षियों की असामान्य मृत्यु की दशा में तत्काल नजदीकी पशु चिकित्साधिकारी या वन विभाग से संपर्क करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed